अचानकमार टाइगर रिजर्वखास खबरछत्तीसगढ़पर्यटन स्थलवन विभागवनमंत्री केदार कश्यपवन्यजीव

वनमंत्री  केदार कश्यप का अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) का दौरा…

20 अप्रैल 2025 –  छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ तखतपुर क्षेत्र के माननीय विधायक य श्री धर्मजीत सिंह जी भी उपस्थित रहे।

दौरे की शुरुआत ग्राम शिवतराई स्थित बैगा रिसॉर्ट में विभागीय अधिकारियों एवं एटीआर प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक से हुई। ATR में हुई बाघों की संख्या में हुई वृद्धि के संबंध में प्रबंधन द्वारा फोटो एल्बम प्रस्तुत किया गया । बैठक में बाघ संरक्षण, गांवों के विस्थापन की वर्तमान स्थिति, आजीविका उन्मुख गतिविधियाँ, ग्रामीण रोजगार, वनों की अग्नि सुरक्षा तथा वन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय मंत्री जी ने पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने, आजीविका आधारित कार्यक्रमों का विस्तार करने तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सुदृढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात मंत्री महोदय एवं विधायक महोदय ने बैगा रिसोर्ट की सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए वनग्राम की महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित ‘सुविनियर शॉप’ का निरीक्षण किया। महिला सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया एवं शॉप संचालन की जानकारी साझा की, जिसे देख मंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त की और ऐसे आजीविका कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर गोंडवाना चित्रकला में पारंगत एवं पुरस्कार प्राप्त बालिका कुमारी रागिनी ध्रुव से भी उनकी भेंट हुई। रागिनी द्वारा स्वयं निर्मित गोंड चित्रित गमछा भेंट स्वरूप माननीय मंत्री एवं विधायक महोदय को प्रदान किया गया। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर मंत्री महोदय ने उनकी सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ)  सुधीर अग्रवाल, पीसीसीएफ  प्रेम कुमार, मुख्य वनसंरक्षक (वाइल्डलाइफ)  मनोज पांडे, डीएफओ मुंगेली  संजय यादव, उपसंचालक एटीआर  यू. आर. गणेश सहित ATR के सहायक संचालक , वन परिस्खेत्र अधिकारी एवं अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर...