खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

सामूहिक प्रयास और एकजुटता से मिलता है सुखद परिणाम, साहू समाज में दिखती है इसकी झलक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सारधा में माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और नारायणपुर में जयंती उत्सव में हुए शामिल

साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में प्रतिष्ठा अर्जित की: डिप्टी सीएम अरुण साव

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव शनिवार को लोरमी विधानसभा के ग्राम सारधा में माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए और मां कर्मा का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर गांव में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती उत्सव में शामिल हुए।

सारधा और नारायणपुर में लोगों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, समाज के लोगों ने मिलजुलकर मंदिर का निर्माण किया है। समाज मिलकर कोई कार्य करता है तो उसका अलग महत्व होता है। अयोध्या मंदिर के निर्माण के लिए मिलकर देशवासियों ने सहयोग राशि दी है। ऐसे काम मिलकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, साहू समाज ने हमेशा अनुकरणीय कार्य किया है। इससे सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें अपनी मेहनत की कमाई को पुण्य के काम में लगाना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, भक्त माता कर्मा अपने त्याग, संघर्ष और मेहनत से समाज की सेवा की। उन्होंने अपनी तपस्या से भगवान कृष्ण को प्रसन्न किया। मां कर्मा ने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग लगाया। सच्चे मन से पूजा करो भगवान दर्शन देते हैं। श्री साव ने कहा कि, भक्त माता कर्मा सब समाज के लिए आराध्य है। उनसे प्रेरणा लेकर समाज को एक साथ चलना है। आज छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। और साहू समाज भी आगे बढ़ रहा है। सब समाज को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे तो तरक्की  करेंगे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क...