उत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावतोखन साहूभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

लोरमी के होली मिलन समारोह में डिप्टी सीएम अरुण साव को मिला परिवारजनों का प्रेम और स्नेह…

26 मार्च 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के परिवारजनों के साथ जमकर खुशियों की होली खेली, उड़ाएं रंग गुलाल

लोरमी के मंगलम भवन में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, लोक गायिका गरिमा दिवाकर ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी के मंगलम भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र के अपने परिवारजनों के साथ जमकर खुशियों की होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाए दी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सम्मानित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, बड़ी संख्या में आप सभी समारोह में पधारे हैं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि, रंगों का त्योहार होली मनाने मेरे परिजन इकट्ठा हुए हैं। परिवार में जैसे त्योहार मनाते हैं, वैसे ही यह लोरमी परिवार का होली मिलन समारोह है। मैं भी आपके परिवार का सदस्य हूं।

इस खास मौके पर परिजनों ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। यह भाईचारा, प्रेम, सौहार्द और खुशियों का त्योहार है। श्री साव ने कहा कि, आप सभी का पूरा जीवन इसी तरह रंगों से भरा हो, खुशियों से भरा हो, आप सबके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं और हम सब मिलकर लोरमी क्षेत्र को विकास की दिशा में तेज गति से आगे लेकर जाएं, यहीं कामना है।

समारोह में लोक गायिका गरिमा दिवाकर एवं उनकी टीम ने मुख मुरली बजाए, छोटे से श्याम कन्हैया जैसे कई फाग गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाई। वहीं फाग गीत सुनकर झूमे और रंग गुलाल उड़ाए।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...