उत्सवकलेक्टरकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावडिप्टी सीएम विजय शर्मापुलिस अधीक्षकमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुंगेलीरायपुर

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू एवं डिप्टी सीएम श्री साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुंगेली, 25 मार्च 2025 – जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में जिला पंचायत का प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया। सम्मिलन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर सहित और सदस्यों ने विधिपूर्वक शपथ ली। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचें – केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य करें। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास की रोशनी जिले के अंतिम छोर तक पहुंचे और अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को इसका लाभ मिले। कोई भी पात्र हितग्राही विभागीय योजना से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में 30 मार्च को होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को शामिल होने का आग्रह किया।

प्रदेश में जिले का अव्वल स्थान लाने संकल्प लेकर कार्य करें – डिप्टी सीएम उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आशा जताई कि पंचायत चुनाव में जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधि खरा उतरने की पूरा प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले को विकास की दिशा में और आगे बढ़ाएंगे। शासन की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रदेश में मुंगेली जिले का अव्वल स्थान आए, इसके लिए सभी संकल्प के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने और तीनों जनपद पंचायतों में निर्विरोध अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गावों का विकास, बुनियादी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता – श्री कौशिक बिल्हा विधायक श्री कौशिक ने कहा कि भारत की आत्मा गावों में बसती है। गावों का विकास, बुनियादी समस्याओं का निराकरण हमारी प्राथमिकता में है। आप सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि गावों के विकास के लिए कार्य करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

क्षेत्र के विकास के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें – श्री मोहले मुंगेली विधायक श्री मोहले ने कहा कि आपके विश्वास के आधार पर आपको पद मिला है, उस पर के अनुरूप आपने शपथ ग्रहण किया। सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि आम नागरिकों के विचार तथा भावनाओं का सम्मान करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करंे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने सम्मिलन के समापन में उपस्थित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के शुरूआत में पंचायत एवं ग्रामीण विकास की उप संचालक सुश्री भूमिका देसाई ने जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्य श्रीमती अनिता कोमल साहू, श्रीमती समुंद सिन्द्राम, श्रीमती रत्ना संजय काठले, श्रीमती कुंती उदय जायसवाल, श्री उमाशंकर साहू, श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, श्री लक्ष्मीकांत भास्कर, श्रीमती संतोषी परमेश्वर ठाकुर, श्रीमती अनिला देवेन्द्र राजपूत और श्रीमती अम्बालिका साहू को शपथ दिलाई। मंच का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया के प्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में जिले के नागरिक मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए