उत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावडिप्टी सीएम विजय शर्माभारतीय जनता पार्टीमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का प्रयास से मां कर्मा के नाम से डाक टिकट जारी..

रायपुर 25 मार्च 2025

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने साहू समाज के द्वारा मां कर्मा जंयती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मां कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी हो रहा है यह दिन साहू समाज के लिए गर्व और सम्मान से भरने वाला है ।मां कर्मा के नाम पर विशेष डाक टिकट जारी होने से न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय पहचान मिली है, बल्कि यह समाज की एकजुटता और योगदान का भी प्रतीक है।

यह गौरवपूर्ण क्षण मेरे लिए और भी खास है क्योंकि इस अवसर पर मेरे पूर्वजों का मान बढ़ाया गया। यह सम्मान न केवल मेरे परिवार के लिए, बल्कि पूरे साहू समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

हम सभी को मिलकर मां कर्मा के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए सद्भाव, सेवा और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए। यह डाक टिकट हमारे गौरवशाली इतिहास और समाज के उत्थान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

भक्त माता कर्मा जी की जयंती एवं डाक टिकट अनावरण के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,उप-मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय , प्रदेश महामंत्री एवं धमतरी महापौर श्री जगदीश रोहरा जी, विधायक श्री मोतीलाल साहू ,टहल साहू , श्री रोहित साहू , श्री संदीप साहू ,श्री दीपक साहू पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू जी, श्री चंदू लाल साहू जी, पूर्व विधायक श्री खिलावन साहू जी सहित साहू समाज के जनप्रतिनिधि, नेतागण और नागरिक मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए