क्राइमछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेली

सुने मकान पाकर चोरी करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

मुंगेली 02 मार्च 2025

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे की गई कार्यवाही

आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानपुर स्थित सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी तुलेश्वर महिलांग से 36000 रूपये नगद एवं घटना मे प्रयुक्त हसिया को किया गया बरामद

जिला मुंगेली थाना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानपुर निवासी प्रेमकुमार महिलांग पिता मोहन महिलांग उम्र 30 वर्ष जो दिनांक 20.02.2025 को अपने बुआ सम्मत बाई के साथ ग्रामीण बैंक मुंगेली से 01 लाख रूपये निकालकर लाया था, जिसमे से 50 हजार रूपये को बुआ सम्मत बाई को दिया था और 50 हजार रूपये को अपने घर के आलमारी में लाकर रखा था कि दिनांक 21.02.2025 के सुबह 06 बजे अपने परिवार सहित खेत मे काम करने गया था लगभग 11 बजे प्रेमकुमार अपने परिवार सहित खेती कर वापस अपने घर आया तो देखा कि घर के पीछे का दरवाजा खुला एवं कमरे का आलमारी का लॉकर टुटा हुआ था आलमारी में रखे 50 हजार को मकान सुना पाकर कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 75/25 धारा 331(3), 305 (ए) बीएनएस के तहत थाना सिटी कोतवाली मे दर्ज कर विवेचना मे लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा घटना के संबंध में बारिकी से जांच कर आसपास के पड़ोसी का कथन लिया गया तथा मुखबीर द्वारा पड़ोस मे रहने वाले तुलेश्वर महिलांग को आसपास घुमते देखना एवं संदेह जाहिर किया गया, विवेचना दौरान तुलेश्वर महिलांग से पुछताछ करने पर मेमोरण्डम कथन मे घटना दिनांक को मकान सूना पाकर प्रार्थी प्रेमकुमार के घर ऑलमारी में रखे पैसे को चोरी करना स्वाकीर करने बताया व चोरी किये रकम को ग्राम निरजाम वाले रास्ते मे पुल के नीचे से 36000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त हसिया को पेश करने पर बरामद किया गया व शेष पैसे को खर्च करना बताया गया, आरोपी तुलेश्वर महिलांग पिता राजकुमार महिलांग उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी मानपुर के द्वारा घटना कारित करना पाये जाने पर दिनांक 02.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही मे तत्कालिन थाना प्रभारी उप निरी. गिरजाशंकर यादव, प्र.आर. प्रमोद वर्मा, दिलीप साहू आर. जलेश्वर कश्यप, विकास ठाकुर, मनोज टण्डन की अहम भुमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क...