क्राइमछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

सिटी कोतवाली मुंगेली एवं थाना लालपुर के बड़ी कार्यवाही  , आरोपियों को पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत 03 अपहृता बालिका बरामद…

पुलिस से  मिली जानकारी के अनुसार ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत अपहरण व्यक्तियों की तलाश करने निर्देश दिया गया है। जिसके तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली अपराध क्रमांक 342/2024 व 514/2024 धारा 137(2) बीएनएस एवं थाना लालपुर में पंजीबद्ध अप. क्रमांक 104/2024 धारा 363 भादवि. के प्रकरण में दिनांक 04.02.2025 को मुखबीर की सूचना एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मुंगेली श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही सेे मार्गदर्शन प्राप्त कर विवेचना के दौरान से थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के प्रकरण की अपहृताओं एवं आरोपियों को रायपुर के अलग-अलग स्थानों तथा थाना लालपुर के अपहृता एवं आरोपी को बिलासपुर से गवाहों के समक्ष बरामदमी पंचनामा तैयार कर बरामद किया गया। अपहृताओं बालिकाओं को विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाये जाने से प्रकरण में 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोडी गयी। प्रकरण के आरोपियांन क्रमशः 1. सुनील यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी किरना थाना सिटी केातवाली मुंगेली, जिला मुंगेली (छ.ग.), 2. योगेश जायसवाल पिता टीकाराम जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी भिनपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) एवं 3. चोवाराम पिता रमेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी पीपरखुंटा थाना लालपुर, जिला मुंगेली को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरिजाशंकर यादव प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर, नंदलाल पैकरा प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, प्रआर. मनोज सिंह, नोखेलाल कुर्रे, प्रमोद वर्मा, दिलीप साहू, रामशंकर साहू, रवि जांगड़े, आर. अब्दुल रियाज, रामकिशोर कश्यप, बसंत डहरिया, मनोज टंडन, टेकसिंह साहू, अरूण साहू, संजय यादव, संजय पात्रे एवं महिला आरक्षक बबीता श्रीवास की भूमिका सराहनीय रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि... लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या।