उत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूदिल्लीरायपुर

संसद हमले के 23 साल , केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने दी श्रद्धांजलि..

दिल्ली  13 दिसम्बर 2024

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज संसद भवन में 13 दिसंबर 2001 को आतंकवादी हमले में संसद की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किये । श्री साहू ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि 13 दिसंबर 2001 को भारतीय लोकतंत्र के मंदिर के प्रतीक हमारे संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों की वीरता को सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति को लेकर हम दृढ़संकल्पित हैं, और इसके विरुद्ध लड़ रहे हमारे सभी पराक्रमी सैनिकों पर हमें गर्व है।

2011 में संसद में हुआ था आंतकी हमला

आज देश ने 13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकी हमले को याद किया। इस दिन दिल्ली पुलिस के एएसआई जगदीश, मतबार और कमलेश कुमारी, हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश, बिजेंदर सिंह और घनश्याम और माली देशराज ने अपनी जान देश के लिए न्यौछावर कर दी थी।
आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से था। दोनों ही आतंकी संगठन पाकिस्तान से संचालित होते हैं। इस दुर्दात आतंकी घटना में दिल्ली पुलिस के 5 जवान, संसद के सिक्योरिटी स्टाफ के दो जवान, एक सीआईएसएफ का जवान और एक माली शहीद हो गए थे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: पटवारियों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान से 365 लोग हुए जागरूक, नवपदस्थ एसडीएम अभयजीत सिंह मंडावी का आदिवासी समाज ने किया सौजन्य स्वागत.. नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.. बेलगहना में 73वां शरद पूर्णिमा महोत्सव: 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए सिद्धबाबा के दर्शन.. मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस..