क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेली

पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने का प्रयास करने वाले दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार..


➡️मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्यवाही



➡️पुरानी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम

प्रार्थी योगेन्द्र साहू पिता संतोष साहू उम्र 21 वर्ष निवासी दाऊपारा मुंगेली जो दिनांक 13.11.2024 को लगभग रात्रि 10.15 बजे सब्जी बाजार के पीछे दाऊपारा मुंगेली के पास खड़ा था उसी समय समीर खान एवं सोहेब खान अपनी मोटर सायकल से आये और गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुये, आज इसको जिन्दा नहीं छोड़ना है कहते हुये जान से मारने की धमकी देकर पुरानी रंजीश को लेकर समीर खान अपने हाथ में रखे बाटल में भरे पेट्रोल को प्रार्थी के शरीर पर डाल दिया तथा माचिस मारने का प्रयास करने लगा तभी भीड़ बढ़ता देखकर दोनों आरोपी मोटर सायकल से भाग गये की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 463/24 धारा 296, 351(2), 109(1), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया व श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री पंकज पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मुंगेली श्री एस.आर. धृतलहरे के मार्गदर्शन पर विवेचना दौरान थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा आरोपीगण 1. समीर खान पिता हमरद खान उम्र 28 वर्ष निवासी डबरीपारा मुंगेली 2. सोहेब खान पिता शेख अब्दुल्ला उम्र 28 वर्ष साकिन जुराली कटघोरा हा.मु. डबरीपारा मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पुराना विवाद को लेकर जुर्म कारित करना स्वीकार किये जिसे दिनांक 14.11.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि. के.पी. जायसवाल, प्रधान आरक्षक दिलीप साहू, प्रमोद वर्मा, आर. नोहर डड़सेना, रवि श्रीवास, महिला आर. बबीता श्रीवास की भूमिका अहम रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव.. मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं.. मुंगेली: 6 महीने बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप... मुंगेली: पटवारियों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन..