आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीसिख समाज

आज से प्रभात फेरी सबद कीर्तन में सुमिरन किए जाएंगे गुरुनानक देव जी।

लोरमी 11 नवंबर 2024: गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में सिख समाज की ओर से शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें सिख समाज के महिला-पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए समाजबंधु के घर जाते है और वहां भजन कीर्तन के बाद वापस गुरुद्वारा पहुंचते है।बता दें कि गुरुनानक जयंती इस बार 15 नवंबर को है। उसके उपलक्ष्य में सिख समाज की ओर से 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक शहर में रोजाना प्रभात फेरी निकाली जा रही है। सभी लोग गुरुद्वारे एकत्रित होते हैं, वहां से होकर सिख समाज के जिस व्यक्ति ने प्रभात फेरी को आमंत्रित किया। उसके घर जाते है। वहां भजन कीर्तन के बाद वापस गुरुद्वारा पहुंचते है और प्रभात फेरी का समापन होता है। गुरु नानक जयंती तक यह प्रभात फेरी शहर में चलेगी। जो सुबह चार बजे निकलती है और सुबह सात बजे वापस गुरुद्वारा आती है। सिख समाज गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी लोरमी ने बैठक किया और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्सव धूम धाम से मनाने रूपरेखा बनाई। प्रभात फेरी कार्यक्रम के सबंध में जानकारी प्रबंधन कमेटी के मिडिया प्रभारी सरदार देवेन्द्र पाल सिंग उबेजा ने दी है।गुरु सिंह सभा अध्यक्ष अनिल सलूजा, अमित सलूजा उपाध्यक्ष, रितेश सलूजा सचिव, कुलजीत सिंह उबेजा सह सचिव, विकाश सलूजा सहसचिव,सरनजीत छाबड़ा कोषाध्यक्ष,स.सुरजीत सिँह उबेजा संरक्षक, मनंजीत सिँह सलूजा संरक्षक,अशोक सलूजा संरक्षक, निर्मल छाबड़ा संरक्षक, गुरमीत सलूजा संरक्षक, राजेंद्र सलूजा स्टेज सेक्रेटरी, देवेंद्र पाल सिँह, आकाश सलूजा मीडिया प्रभारी मंजीत सिँह उबेजा, नवनीत उबेजा,नितेश साहनी, रौनक सलूजा स्टोर प्रभारी उपस्थित रहे!

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,