क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीपुलिस अधीक्षकमुंगेली

खुद को बैंक कर्मी बोल कर ठग लिए 15 लाख , मुंगेली पुलिस ने किया दिल्ली से गिरफ्तार देखे वीडियो…

मुंगेली 29 अक्टूबर 2024

 फर्जी बैंक अधिकारी बनकर OTP पूछकर प्रार्थी के खाते से पांच मिनट के भीतर ही तीन ट्रांजेक्शन में की थी 15 लाख रूपये की ठगी।


 फर्जी आधार कार्ड बनाने का चल रहा था गोरख धंधा, एक फिंगरप्रिंट मशीन व फर्जी आधार कार्ड किये गये जप्त।


 ठग गिरोह में शामिल पति-पत्नी (बंटी और बबली) सिंडिकेट बनाकर करते थे ठगी, फर्जी पता व नकली आई.डी. दिखाकर कई बैंकों में खुलवा चुके थे खाता।


 फर्जी सिमकार्ड से फोनकॉल कर बनाते थे लोगों को ठगी का शिकार।


 आरोपियों से नगदी रकम 4,20,000 रूपये एवं 06 नग मोबाइल जप्त करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता।


 आरोपियों के बैंक खातों में 4,61,000 रूपये होल्ड हैं, जिसे प्रार्थी के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर कराया जायेगा। प्रकरण मे कुल 821000 रूपये रिकव्हर करने मे मुंगेली पुलिस को मिली सफलता…


मुंगेली जिला के सरगांव निवासी बजरंग साहू द्वारा थाना सरगांव मे लिखित षिकायत दिया गया कि दिनांक 04.10.2024 को इसके भाई योगेश साहू जो कि ज्वर्ॉइंट एकाउंट होल्डर है उसके मोबाइल में किसी अनजान व्यक्ति का फोनकॉल आया जो अपने को बैक अधिकारी बताया और डेबिट कार्ड में लगने वाला ईयरली चार्ज बंद कराने का झांसा देकर ओटीपी मांगा जिससे इनके ज्वाईन्ट बैंक खाते से 03 बार में 15 लाख रूपये निकल गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 318(4) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल(भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में विषेष टीम का गठन कर तत्काल आरोपी पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। टीम ने निर्देशों का पालन कर सक्रियता दिखाते हुए तत्काल प्रकरण से संबंधित आरोपियों के बैंक डिटेल एवं मोबाईल लोकेषन की जानकारी एकत्रित कर दिल्ली के लिए रवाना हुई, दिल्ली पहुंचकर टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपीयो के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिष दी गयी। टीम के अथक प्रयास से प्रकरण मे शामिल तीन आरोपियों (01) गुलशाना उर्फ शालीनी कुमारी पति नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार उम्र 28 वर्ष सा. एन-116/335 जे.जे. कैम्प बादली उत्तर पश्चिम दिल्ली 110042 (02) नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार पिता विनोद कुमार उम्र 30 वर्ष सा. झुग्गी नंबर एन-116/335 जे.जे. कैम्प बादली उत्तर पश्चिम दिल्ली 110042 (03) अनिल कुमार पिता अजीत कुमार उम्र 38 वर्ष सा. 4-42 जैन कॉलोनी राहिणी सेक्टर 35 बदली पोस्ट ऑफिस समईपुरी जिला नॉर्थ वेस्ट दिल्ल्ली 110042 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
आरोपिया गुलशाना उर्फ शालीनी कुमारी के कब्जे से नगदी रकम 1,50,000 रू., दो नग विवो कंपनी का मोबाईल, आरोपी पंकज कुमार उर्फ नरेन्द्र प्रताप के कब्जे से नगदी रकम 1,10,000 रू., दो नग विवो कंपनी का मोबाईल तथा आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से नगदी रकम 1,60,000 रू., दो नग मोबाईल जप्त किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल, उप निरीक्षक संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सउनि अजय चौरसिया, सउनि माधव टांडिया, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, रवि कुमार जांगड़े, आरक्षक रामकिशोर कश्यप, अतुल सिंह, अब्दुल रियाज़, अरूण साहू, जितेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक प्रतिमा बारमते एवं भगवती योगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: पटवारियों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान से 365 लोग हुए जागरूक, नवपदस्थ एसडीएम अभयजीत सिंह मंडावी का आदिवासी समाज ने किया सौजन्य स्वागत.. नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.. बेलगहना में 73वां शरद पूर्णिमा महोत्सव: 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए सिद्धबाबा के दर्शन.. मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस..