आस्था भक्तिउत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़तोखन साहूलोरमीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दलहिन्दू संगठन

लोरमी कि माँ भुवनेश्वरी देवी मंदिर पर्यटन स्थल का होगा विकास…

लोरमी 27 सितम्बर 2024…

लोरमी क्षेत्र के ग्राम डोंगरीगढ़ स्थित मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पर्यटन स्थल की सूची में शामिल होने के बाद ट्रस्ट बनाने की प्रक्रिया भी प्रशासन के मार्गदर्शन पर पूरा हो चुका है। सभी सरकारी प्रक्रिया पूरा होने के बाद अब मंदिर के विकास की उम्मीद जगी है समिति एवं ग्रामवासियों ने शासन प्रशासन से टूरिज्म की दिशा में मंदिर के समूचित विकास की मांग की है उल्लेखनीय है कि मां भुवनेश्वरी मंदिर डोंगरीगढ़ नवरात्रि पर्व की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। पर्यटन बोर्ड में शामिल होने तथा ट्रस्ट बनने के बाद समिति के सदस्य पूरे उत्साह के साथ तैयारी में लगे हुये है मंदिर को पिछले वर्ष ही राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू के विशेष प्रयास से शासन ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के पर्यटन स्थल के श्रेणी में शामिल किया था। बोर्ड में शामिल होने के बाद कलेक्टर ने शैलजा महामाया समिति को ट्रस्ट बनाने निर्देशित किया था एसडीएम के सहयोग से शासन ने हाल ही में समिति को ट्रस्ट घोषित किया है इसके लिये समिति के पदाधिकारी एव सरपंच कृष्णा लखन यादव ने कलेक्टर एसडीएम एव सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

दस्तावेज

ट्रस्ट बनने के बाद अब मंदिर के विकास की राह आसान हो गयी है।

मां भुवनेश्वरी देवी

नई सीढ़ी, भोजन कक्ष व यात्री प्रतीक्षालय की आवश्यकता ब्लाक मुख्यालय लोरमी से 17 किलोमीटर दूर ग्राम डोंगरीगढ़ में सतपुड़ा पर्वत श्रेणी पर लगभग 15 सौ फीट उंची पहाड़ी पर विराजमान मां भुवनेश्वरी देवी के प्रति क्षेत्रवासियों की बड़ी आस्था है। यहां श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिये 800 से अधिक सीढ़ी चढ़ना पड़ता है तीन दशक पहले बने उक्त सीढ़ी वर्तमान में बहुत ही जर्जर हो चुका है कई जगह सीढ़ी पूरी तरह टूट चुका है जिससे श्रद्धालुओं को ऊपर चढ़ने में बहुत ही परेशानी होती है यहां हजारों की संख्या में नवरात्रि पर दर्शनार्थी आते है उनकी सुविधा के लिये मंदिर में सीढ़ी निर्माण बहुत ही जरूरी है इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिये भोजन कक्ष, और रूकने वाले भक्तों के लिये यात्री प्रतिक्षालय की महती आवश्यकता महसूस की जा रही है इसके अलावा मंदिर में पेयजल हेतु पानी चढ़ाने के लिये व्यवस्था तो है लेकिन यहां का ट्रांसफार्मर बार बार खराब होने की वजह से ऊपर पहाड़ी पर मंदिर तक पानी चढ़ाने में बार बार समस्या आती है इसलिये ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की जा रही है। सरपंच कृष्णा लखन यादव, ट्रस्ट के पदाधिकारी लल्लाराम प्रधान, गणेश राम, चंदन सिंह हेमराज श्याम, सुरेश सोनवानी सहित मंदिर में श्रद्धा रखने वाले लोगों ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को उक्त समस्या पर ध्यानाकर्षण कराते हुये मंदिर के विकास के लिये प्राथमिक आवश्यकता को पूरा करने की मांग की है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा...