उत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहून्यायधानी

रेलयात्रियों के लिए खुश खबरी केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयास से कोरोना काल से बंद ट्रेनों के रेलवे स्टापेज होंगे पुनः बहाल।

छत्तीसगढ/बिलासपुर – राहुल यादव

कोरोना काल से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बंद किया गया था, जिसके कारण आम नागरिकों , विद्यार्थी, कर्मचारी , व्यापारी सहित हजारों यात्रियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। केंद्रीय लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान संबंधित क्षेत्र में दौरा कर रहे श्री तोखन साहू जी से आमजनों ने प्रमुखता से इसकी पुनः बहाली की मांग की थी। जनता की इच्छानुसार केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ट्रेन स्टॉपेज की पुनः बहाली की मांग रखी। जिसे रेल मंत्री ने सहजता से स्वीकार कर रेलयात्रियों के हित में निर्णय लिया।

ट्रेन ठहराव की सूचना मिलते ही संसदीय क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर उमड़ पड़ी। इस दिशा में अथक प्रयास के लिए जनता द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू को‌ भारी मात्रा में फोन-संदेशों के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित किया गया।

इन ट्रेनों को होगा विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव
रेलमंत्री द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू को लिखे पत्र में आश्वासन देते हुए कहा गया है कि करगीरोड रेलवे स्टेशन, बेलगहना रेलवे स्टेशन एवं टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों के ठहराव को स्वीकृत कर दिया गया है।

ट्रेनों के नाम और गाड़ी संख्या निम्नांकित हैं
करगीरोड रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. – 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, बेलगहना रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. – 18241/18242 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस एवं टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. – 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत किया गया है।

इस जान सेवार्थ कार्य के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति के लिए बिलासपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में भारतीय रेल सेवाओं के कायाकल्प की कामना की। ध्यान देने की बात है कि अगले डेढ़ वर्षो को रेल की नवीन परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना...