अचानकमार टाइगर रिजर्वआदमखोर सियारखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवन्यजीव

लोरमी मे जंगली सियार का आतंक जारी. वन विभाग लगातार कर रही पकड़ने कि तैयारी.देखे वीडियो आदमखोर सियार..


लोरमी/ मुंगेली – राहुल यादव

आदमखोर सियार  वीडियो

देखे आदमखोर सियार का वीडियो

मुंगेली वनमण्डल के खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव के लोग बीते कुछ दिनों से डर के साए में जी रहे है।

26 सितम्बर 2024

दरअसल यहां एक संक्रमित सियार बार-बार लोगों पर हमला कर रहा है। इस सियार के हमले में अब तक 9 ग्रामीण घायल हो चुके है, जिनका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में कराया गया है। सियार के हमले की जानकारी के बाद से वन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है, आज एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉ. चंदन खुड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र का मुआयना करते हुए सियार को पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गी को चारा बनाकर रखा है।

करिश्तोंफेर खुजूर रेंजर


बता दें कि वन विभाग की टीम द्वारा मुनादी कराकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है। फॉरेस्ट के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि खुड़िया इलाके में एक रेबीज संक्रमित सियार ने अब तक 9 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इस घटना को लेकर खुड़िया के उन्होंने बताया कि जंगली सियार को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर चंदन की मदद से जंगल से लगे रिहायशी इलाके में पिंजरा रखा जा रहा है।

आदमखोर सियार


घटना को लेकर खुड़िया के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर, एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी सहित वन विभाग की टीम गांव पहुंची. इस दौरान रेंजर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे रात में घर से निकलने पर टॉर्च और हाथ में डंडा लेकर निकलें. रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए 50 बिस्तर अस्पताल में कराया गया है. साथ ही संक्रमित रेबीज संक्रमित सियार को पकड़ने विशेषज्ञ पशु चिकित्सा डॉ चंदन के नेतृत्व में पिंजरा रखा गया है जिसकी मदद से उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रेबीज संक्रमित कर अधिकतम तीन से चार दिनों तक ही जीवित रह सकता है, ऐसे में या तो वह सियार जंगल की तरफ भाग गया होगा तो उनकी मौत हो गई होगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला...