खास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमहिला संघमुंगेलीलोरमीहिन्दू संगठन

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी बहनो ने जरहागांव थाना के पुलिस भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र..

मुंगेली 23 अगस्त 2024-

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी जिला मुंगेली के लोरमी प्रखंड के बहनों के द्वारा जरहागांव थाना के पुलिस आरक्षक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधी गई ।उपहार स्वरूप हमारे पुलिस भाइयों से समाज,देश धर्म के कल्याण की रक्षा के लिए कार्य करने की मांग की गई। परित्राणाय साधुनाम की भावना से कार्य करने वाले इन समाज के रक्षकों को दुर्गा वाहिनी की बहनें प्रतिवर्ष रक्षा बंधन के अवसर पर राखी बांधने का काम करती है।इस अवसर पर जिला शक्ति साधना प्रमुख उषा साहू ने कहा कि हमें हमारी छत्तीसगढ़ पुलिस पर गर्व है,धीरे धीरे इस क्षेत्र में अपराध कम रहे हैं,अपराधी बिना काम के हो रहे हैं क्योंकि हमारे सजग और ईमानदार पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी बड़े ही तत्परता और स्फूर्ति से कर्म क्षेत्र में डट कर थानों और गांव में एक बेहतर तालमेल से काम कर रहे हैं।वहीं थाना के उप निरीक्षक मनक राम ध्रुव ने दुर्गा वाहिनी के इस पहल की प्रशंसा की है।पुलिस को केवल नकारात्मक नजरों से न देखकर अच्छे कार्यों से जोड़कर देखने आई इन बहनों का हार्दिक धन्यवाद।अनेक अवसरों पर हम समाज के साथ मिलकर जन जागरूकता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कामों पर आप सबके साथ हैं ही , व जरूरत मंद की सेवा में सतत आप हमें अपने नजदीक पाएंगे ही।प्रधान आरक्षक महेश राज ने कहा बहुत ही भावुक कर देने वाले ऐसे पहल से पुलिस और सामाजिक संस्थाओं की दूरी धीरे धीरे कम होकर बेहतर समन्वय से समाज में अच्छा परिणाम आएगा।दुर्गावाहिनी जिला शक्ति साधना प्रमुख उषा साहू, जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सीमा साहू, कामनी साहू,प्रियंका साहू, लेमेश्वरी साहू, डिंडेस्वरी साहू, अंजली ध्रुव, दुजबाई ध्रुव के साथ ही जरहागांव थाना से सुरेंद्र कुर्रे,आरक्षक हीरा नेताम,सुशांत पांडेय,तेजराम राजपूत, पेखन गेंदले,अनिल मरावी,महिला आरक्षक वृंदा,उमेश तेता उपस्थित रहे साथ ही हमारे स्वयं सेवक भाई अरुण साहू, धनेश निषाद और वीरेंद्र साहू ने रक्षा सूत्र बंधन के इस काम में सहयोग प्रदान किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि... हमारा संस्कार और विचार भारतीय होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...