छत्तीसगढ़मुंगेली

मोहतरा कुर्मी में चोरों के हौसले बुलंद..घर घुसकर अलमारी किया पार, सोते रहे परिजन..जाँच में जुटी लालपुर पुलिस…

मुंगेली।आज्ञात लोग सुने पड़े मकान को रेकी कर निशान बनाया जा रहा है! विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक ही पैटर्न में घटना को अंजाम दे रहे है!
13 जून ग्राम मोहतरा कुर्मी में अज्ञात तत्वों दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी को उठाकर ले गए। खेत मे आलमारी से लगभग 90 हजार की सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी में हाथ साफ कर दिए। पुलिस ने जुर्म कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहतरा कुर्मी में सुदर्शन कश्यप के घर मंगलवार की रात 2 से 3 बजे के आसपास अज्ञात तत्वों ने पीड़ित के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर आलमारी को उठा कर घर से 200 मीटर बाहर ले जाकर आलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार नगदी सहित 40 तोला चांदी का पुराना पायल डेढ़ मासा सोने का आभूषण सहित कुल 90हजार का समान लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ग्रामीण सुदर्शन कश्यप पिता स्वर्गीय धनी राम कश्यप अपने परिवार सहित घर के पीछे परछी में रात में खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर के सामने का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिए।

ज्ञात हो कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं सामने आई है, जो एक ही पैटर्न जैसी है। उक्त घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अभीतक अज्ञात तत्वों तक पहुँचने में सफलता नही मिली है। इससे उनका हौसले बुलंद होते जा रहे है। पुलिस बार बार लोगो से अपील कर घर को सुना नही छोड़ने एवं गाँव मे नये व्यक्ति को देखने पर तत्काल सम्बंधित थाने में सूचना देने निवेदन कर रही है।
घटना की रिपोर्ट प्रार्थी अमरनाथ कश्यप ने बुधवार को लालपुर थाने दर्ज कराया। उप निरीक्षक लक्ष्मन खूंटे, प्रधान आरक्षक अनुज डहरिया, सहायक उप निरीक्षक देवेश अग्निहोत्री ने ग्राम मोहतरा कुर्मी जाकर घटना स्थल का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 कायम कर चोरी की पाता साजी में जुटी है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...