छत्तीसगढ़न्यायधानीमुंगेलीरायपुरलोरमी

आवासीय कालोनी राज्य के लिए बने मिसाल – चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा.

मानियारी टाईम्स न्यूज़ 24

रायपुर/लोरमी-09 अप्रैल 2024

लोरमी – मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने ग्राम सारधा में न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु नवनिर्मित निवास गृह का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा नवीन निवास गृह हेतु कर्मचारियों को शुभकामनाएं दि गयी और उ‌द्बोधन में व्यक्त किया कि किसी भी जिले में न्यायिक कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त रहवासी कालोनी उत्साहवर्धक एवं नयी ऊर्जा का संचार करने वाली होती है, जिससे न्यायिक कर्मचारियों के कार्यकुशलता की दक्षता में वृद्धि होती है। न्यायिक कॉलोनी ऐसे बने जो राज्य के लिए एक मिसाल साबित हो। मुख्य न्यायाधिपति ने आवासगृह के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि न्यायालयों को बुनियादी ढ़ांचा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य के न्यायालयों को काम करने हेतु बेहतर माहौल एवं सुविधा प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक कर्मचारियों के लिए आवास प्रदान करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है, ताकि आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े लोकार्पण कार्यक्रम को न्यायाधिपति नरेन्द्र कुमार व्यास सर छत्तीसगढ़ उच्य न्यायालयीन एवं पोर्ट फोलिया जज, जिला मुंगेली के द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि लोरमी के न्यायिक कर्मचारियों के लिए एक जी टाईप, सात एच टाईप एवं चार आई टाईप सर्वसुविधायुक्त शासकीय आवासगृह का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्रकुमार अजगल्ले द्वारा मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और न्यायाधिपति नरेन्द्र कुमार व्यास सर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्ट फोलियों जज, जिला मुंगेली का स्वागत करते हुए ग्राम सारधा लोरमी तहसील में नई सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया। न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण के लिए रहवासी कॉलोनी के लोकार्पण के कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्रकुमार अजगल्ले, प्रथम जिला न्यायाधीश नीरज शर्मा, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्रीमती कीर्ति लकड़ा, विशेष न्यायाधीश श्रीमती स्वर्णलता टोप्पो, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलराम देवांगन, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, अनन्तदीप तिर्की, मयंक सोनी, कु० श्वेता ठाकुर एवं अन्य विभाग अधिकारीगण, कर्मचारीगण, उपस्थित थे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना...