कलेक्टरक्रिकेटखास खबरखेलछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

लोरमी क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया , पहुँचे जिले के कलेक्टर सहित पुलिस कप्तान।

  मानियारी टाईम्स न्यूज़ 24 रायपुर मुंगेली 08 मार्च 2024 – कलेक्टर राहुल देव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश के बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक दूधिया रोशनी में खेला जाने वाला लोरमी क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया.

कलेक्टर राहुल देव आयोजन समिति प्रमुखों के साथ

.इस शानदार आयोजन का आगाज भव्य आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ..कलेक्टर राहुल देव ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अच्छे अवसर मिलेंगे..वही एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने इस आयोजन के लिए आयोजक एलसीसी को बधाई देते हुए कहा ग्रामीण अंचल में इतना भव्य आयोजन बड़ी बात है और आज मैदान में आकर बहुत अच्छा लगा और खेलने का भी मौका मिला..साथ ही आयोजक और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलभावना से खेलते आगे बढ़ने की बात कही..वही आज शुभारंभ मैच के दौरान कलेक्टर राहुल देव की कप्तानी वाली जिला प्रशासन की टीम और आयोजक एलसीसी इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबले से हुई..जिसमे कलेक्टर और एसपी ने बल्लेबाजी की शुरुआत की और जिला प्रशासन इलेवन को शानदार शुरुआत देते हुए एक अच्छे स्कोर तक ले गए ..एसपी जायसवाल के आउट होने बाद प्रभाकर पांडे ने राहुल देव का अच्छा साथ दिया और दोनो की अच्छी बल्लेबाजी से जिला प्रशासन इलेवन ने 6ओवर में 42रनो का स्कोर बनाया..कलेक्टर राहुल देव 34चौके और 1छक्के की मदद से 27रन बनाए वही गेंदबाजी में एलसीसी के कप्तान सचिन सलूजा ने हैट्रिक लेते हुए कसी हुई बॉलिंग की और 7देकर 4विकेट लिए..कम स्कोर का पीछा करने उतरी एलसीसी की टीम से अवध और चंकी की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी मगर इन दोनो के आउट होते ही एलसीसी की टीम तू चल मै आया के तर्ज पर आउट होते चले गए ..वही अंतिम ओवर में एलसीसी इलेवन को जीत के लिए 4रन चाहिए थे जबकि गेंदबाजी राहुल देव कर रहे थे और सामने सचिन की बल्लेबाजी थी मगर राहुल देव ने घातक गेंदबाजी की और अंतिम ओवर में एलसीसी मात्र 1रन ही बना सकी और जिला प्रशासन इलेवन ने प्रदर्शन मैच को 2रन से जीत लिया जिसमे मैन आफ द मैच का खिताब कलेक्टर राहुल देव को मिला..जिला प्रशासन के तरफ से खेल अधिकारी संजय पाल तहसीलदार अंकित राजपूत भास्कर रोहित जनपद सीईओ राजीव तिवारी सीएमओ लालजी चंद्राकर और अधिकारी मैदान में उतरे..वही आज मुकाबले के दौरान बीजेपी नेता राकेश छाबड़ा अविश यादव निलेश केशरवानी जतिन सलूजा रॉकी सलूजा मौजूद रहे..शुभारंभ समारोह में आए अतिथियों का आयोजन प्रमुख सचिन सलूजा ने आभार जताया वही कार्यक्रम का संचालन और शानदार अंदाज में का का जिम्मा वरिष्ठ क्रिकेटर प्रशांत शर्मा ने किया..

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ