क्राइमगांजा तस्करछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमहासमुंदसराईपाली

अवैध गांजा तस्करों की खैर नहीं, एक लाख रुपये के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद सराईपाली 13 फरवरी 2024 :-

गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले में अवैध गांजा के परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरायपाली द्वारा आज दिनांक 12.2.2024 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला की एक सिल्वर कलर के टाटा विस्टा वाहन क्रमांक सीजी 04 KV 7465 में तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा पदमपुर से सरायपाली छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाले हैं की सूचना पर थाना सरायपाली में टीम गठित कर हमराह स्टाफ के मुखबिर द्वारा बताएं स्थान पर पहुंचे मुखबिर के बताए टाटा विस्टा वाहन का आने का इंतजार किये कुछ देर पश्चात उड़ीसा पदमपुर रोड एक सिल्वर रंग की टाटा विस्टा वहां आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोककर पूछताछ किया एवम वाहन की तलाशी ली गई तथा टाटा विस्टा वाहन चला रहे एवम पिछे बैठे व्यक्तियो से उनका नाम पता पुछने पर अपना नाम (1) दिपेश नंद पिता प्रकाश नंद उम्र 48 वर्ष साकिन जी केबिन चरोदा वार्ड नंबर 32 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग (2) मकरंद मेहर पिता खिलेंद्र मेहर उम्र 41 वर्ष जाति भूलिया साकिन मोतीनगर ईश्वर किराना स्टोर के सामने बोरियाखुर्द रायपुर थाना टिकरापारा रायपुर (3) दिलीप देवांगन पिता आनंद देवांगन उम्र 35 वर्ष साकिन भिलाई 03 वार्ड नंबर 39 थाना भिलाई जिला दुर्ग का होना बताया जिनके संयुक्त कब्जे से 5.140 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 100,000 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त सिल्वर कलर की वाहन टाटा vista क्रमांक CG 04 KV 7465 कीमती 120000 रुपए 04 नग अलग अलग कम्पनी के कीपैड एवम टच मोबाइल कीमती 32500 रुपए को जप्त किया गया और समस्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 51 / 24 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाना है

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक...