छत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवीर रस कवि सम्मेलन

लोरमी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 25 फरवरी को तैयारियां शुरू,,

मुंगेली 13 फ़रवरी 2024 :-

कवि रहेंगे उपस्थित


लोरमी नगर में प्रतिवर्ष क्षेत्र का सर्वाधिक लोकप्रिय और गरिमामय कवि सम्मेलन संपन्न होता है । कवि सम्मेलन के श्रोता लोरमी कवि सम्मेलन की वर्ष भर प्रतीक्षा करते हैं । देश के विख्यात व लोकप्रिय कवि/कवयित्रियों का आगमन इस मंच पर होता है । इस कवि सम्मेलन को सुनने के लिए जिले के अतिरिक्त आसपास के जिले से भी श्रोता पहुंचते हैं । इस वर्ष कवि सम्मेलन छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होना है । इस साल कवि सम्मेलन में वीर रस के अंतर्राष्ट्रीय कवि जगदीश सोलंकी, अपने व्यंग्य और संचालन से श्रोताओं को बांध लेने वाले कवि गोविंद राठी, अपने लाफ्टर से लोटपोट करा देने वाले सोनी टीवी लाफ्टर शो के विनर हिमांशु बवंडर, मधुर कंठ की कवयित्री मनिका दुबे और अपनी कविता से जिले का नाम रोशन करने वाले वीर रस के युवा कवि देवेंद्र परिहार अपनी कविता से शमा बांधेंगे । यह कवि सम्मेलन 25 फरवरी को मानस मंच लोरमी में रात्रि 8:00 बजे से शुरू होना है । इस कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आकाश केशरवानी, प्रशांत शर्मा, विश्वास दुबे, नरेंद्र खत्री, गेंदेश डडसेना सहित समस्त नगरवासी तन्मयता से जुटे हुए हैं ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी