कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीविष्णु देव साये मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक

मुंगेली, 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बुधवार को एनआईसी कक्ष में विभागवार समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के निपटारे की गुणवत्ता परखने के लिए स्वयं शिकायतकर्ताओं को फोन कर समाधान के संबंध में फीडबैक लिया।

बैठक में खाद्य, विद्युत, राजस्व और पंचायत विभाग से संबंधित निराकृत शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निराकरण के बाद नागरिकों से नियमित संपर्क कर यह भी जाना जाए कि उन्हें वास्तव में राहत मिली है या नहीं।

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की लंबित एवं समय-सीमा से बाहर की शिकायतों की भी बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के मूल कारणों की पहचान कर उनका त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में प्रत्येक शिकायत को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक निराकृत किया जाना चाहिए।

समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने और समय-सीमा का पालन नहीं किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष