अवैध शराब तस्करी पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार..

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत जिले में अवैध शराब परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरगांव पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने दो शराब तस्करों को धर-दबोचते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
स्कूटी में छिपाकर कर रहे थे शराब की तस्करी
22 अप्रैल 2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर सरगांव पुलिस एवं सायबर सेल की टीम ने ग्राम बैतलपुर स्थित एनएच-130 आरडी पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध स्कूटी सीजी 10 DQ 3827 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम—
भागवत प्रसाद कोशले, निवासी परसदा, थाना बिल्हा, बिलासपुर
पामलेश भास्कर, निवासी किरना, थाना सरगांव, जिला मुंगेली
बताया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में छिपाकर रखे गए 51 पाव देशी प्लेन शराब और 14 पाव अंग्रेजी/देशी शराब कुल 65 पाव (11.700 बल्क लीटर) बरामद हुए। जब्त शराब की कीमत लगभग 6,880 रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपियों से 2,800 रुपये नगद और 40,000 रुपये कीमत की स्कूटी भी जब्त की गई।
आरोपियों को भेजा गया जेल
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 78/26, धारा 34(2), 59क आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 23 अप्रैल 2026 को दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष शर्मा (प्रभारी थाना सरगांव), उपनिरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी सायबर सेल), सउनि अफरोज अली, प्र.आर. यशवंत डाहिरे, आर. राहुल यादव, राकेश बंजारे, रवि मिंज, राहुल कश्यप, हेमसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ऑपरेशन बाज के तहत लगातार कार्रवाई
एसपी भोजराम पटेल ने जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की इस पहल से जिले में नशे के कारोबार पर लगातार चोट पहुंच रही है।




