कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीस्वास्थ्य

जिला चिकित्सालय मुंगेली में बड़ा हादसा टला — 3 वर्षीय मासूम के गले में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकाला।

मुंगेली-
जिला चिकित्सालय मुंगेली के डॉक्टरों ने त्वरित उपचार और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय देते हुए 3 वर्षीय मासूम बच्ची की जान बचाई। ग्राम कोसमतरा निवासी हिमांशी साहू खेलते-खेलते अचानक एक सिक्का निगल गई, जो आहार नली में फंस गया था। परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तुरंत एक्स-रे जांच कर स्थिति की पुष्टि की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि सिक्का बच्ची की आहार नली में फंसा था, जिससे किसी भी समय गंभीर स्थिति बन सकती थी। सिविल सर्जन डॉ. एम. के. राय के निर्देशन में ईएनटी, एनेस्थीसिया और पीडियाट्रिक विशेषज्ञों की टीम को तुरंत ऑपरेशन थिएटर में बुलाया गया।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कमलेश सत्यपाल, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार बेलदार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु ध्रुव की संयुक्त टीम ने आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक का उपयोग करते हुए सिक्के को बिना किसी कट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
डॉ. राय ने बताया कि समय पर मिली इलाज और टीम के उत्कृष्ट समन्वय के कारण बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है। परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन टीम का आभार व्यक्त किया।
इस सफल सर्जरी ने जिला चिकित्सालय मुंगेली में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तत्परता को एक बार फिर सिद्ध किया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दे... गंगा दशहरा महोत्सव : सेवा, सत्संग और आत्मिक जागरण का भव्य द्विदिवसीय आयोजन वनग्राम तिलई डबरा की असहाय पार्वती बैगा परिवार की मदद को आगे आए दानदाता.. सेप्टिक टैंक विवाद बना मारपीट: कोतवाली पुलिस ने चार को दबोचा.. अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी क्षेत्र के 15 हाईस्कूल भवनों के लिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति... ऑपरेशन मुस्कान के तहत चिल्फी पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी जेल भेजा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, नेताओं ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी… लोरमी–ग़ौरकापा में भक्तिमय वातावरण, आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री शनि जन्मोत्सव... वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद निधि से डब्बा वितरण.. लालपुर पुलिस की कार्रवाई — कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार