कलेक्टरखाध विभागखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसरगांव पथरिया

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने ली धान खरीदी समीक्षा बैठक, पारदर्शिता और त्वरित रकबा समर्पण पर दिया जोर


मुंगेली, 05 जनवरी 2026। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों और ट्रस्टेड पर्सन की महत्वपूर्ण बैठक ली।
कलेक्टर ने डेढ़ माह से अधिक समय से चल रही धान खरीदी प्रक्रिया के सफल संचालन पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शेष अवधि में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई।


रकबा समर्पण में धीमी गति पर नाराजगी, तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर ने रकबा समर्पण की विस्तृत समीक्षा की। जिन समितियों में प्रक्रिया धीमी पाई गई, उन्हें तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि—
“धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप केवल वास्तविक किसानों को ही लाभ मिले और शासन के हित पूरी तरह सुरक्षित रहें।


अवैध धान पर जीरो टॉलरेंस, सतर्क ऐप से मॉनिटरिंग
कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी सतर्क ऐप और कमांड सेंटर के माध्यम से जिला एवं राज्य स्तर पर रियल-टाइम की जा रही है। किसी भी लापरवाही पर तत्काल कठोर कार्रवाई होगी।


उन्होंने केंद्रों में बिना गेट पास प्रवेश निषेध, प्रवेश के समय जीपीएस सक्रियता अनिवार्य, और सभी चरणों में टोकन सत्यापन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों से लेकर परिवहन मार्ग तक निगरानी बढ़ाने और कोचियों व बिचौलियों पर विशेष नजर रखने को कहा।
अलर्ट्स पर त्वरित कार्रवाई करें—कलेक्टर


कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी से संबंधित सभी अलर्ट्स को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। टोकन जारी करने से लेकर धान खरीदी तक हर चरण में सघन जांच व सत्यापन अनिवार्य किया जाए।


बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, एसडीएम मुंगेली श्री अजय शतरंज सहित सहकारिता, खाद्य, विपणन एवं सीसीबी के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र... ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव.. वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी.. कुएं में गिरी महिला, सामाजिक कार्यकर्ता ने मौत के मुंह से निकाला बाहर छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी चलाते दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव पैसे डबल का सपना, निवेशकों की बढ़ी परेशानी; शिकायतों के बाद कार्रवाई की तैयारी अग्निवीर चयन सूची में मुंगेली के युवाओं का दम, 20 से अधिक युवकों ने लहराया परचम... उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दे...