आस्था भक्तिकलेक्टरकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावतोखन साहूपशुपालनपुलिस अधीक्षकमुंगेलीमुंगेली विधायकलोरमीलोरमी विधायक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में जिला स्तरीय उन्नत पशु–पक्षी प्रदर्शनी मेला का किया अवलोकन..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में पशु औषधालय भवन निर्माण करने 40 लाख रुपए देने की घोषणा की

पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़, खेती के साथ ये अतिरिक्त आमदनी का बना जरिया : डिप्टी सीएम अरुण साव

गौसेवा केवल आस्था का विषय नहीं, ये आजीविका एवं आत्मनिर्भरता का मजबूत साधन है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी नवाडीह (लपटी) के शाला परिसर में आयोजित जिला स्तरीय उन्नत पशु–पक्षी प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ किया। श्री साव ने मेला प्रदर्शनी में पक्षी और पशुओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पशुपालक किसानों से आमदनी, अनुभव और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मेला में पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गौसेवा केवल आस्था का विषय नहीं है, ये आजीविका और आत्मनिर्भरता का मजबूत साधन बन चुकी है। पशुपालन से ग्रामीण परिवारों को आमदनी का स्रोत मिला है, जिससे उनका जीवन खुशहाल हुआ है।

श्री साव ने कहा कि यह मेला ग्रामीणों को पशुपालन के लिए प्रेरित करेगा। राज्य सरकार गांवों में पशुपालन को बढ़ावा दे रही है, ताकि किसानों को कृषि के साथ अतिरिक्त आमदनी का स्थायी माध्यम मिल सके। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पशु टीकाकरण और बधियाकरण कार्य में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों और दुर्घटना में घायल पशुओं की सेवा करने वाले गौसेवकों का सम्मान किया। साथ ही उत्कृष्ट पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए।

मेला में श्री साव ने लोरमी में पशु औषधालय भवन निर्माण के लिए 40 लाख रुपए देने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मेले में प्रदर्शित उन्नत नस्ल के पशु–पक्षियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती समुंद सिन्द्राम जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रीमती अनीता साहू जी, जिला पंचायत रत्ना काटले जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भास्कर जी, जनपद उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, श्रीमती रानी मार्केम जी,
धनीराम यादव जी, जिला महामंत्री श्री गुरमीत सलूजा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुशील यादव जी, श्री दिनेश कश्यप जी, श्री राजेंद्र साहू जी, श्री लेखराज सिंह ठाकुर जी, श्री धनीराम यादव जी, श्री प्रदीप मिश्रा जी, श्री विक्रम सिंह जी, श्री रवि शर्मा जी, श्री रामावतार राजपूत जी,उदय जायसवाल जी, विनय साहू जी, दिनेश साहू जी,महेंद्र खत्री जी, आदित्य ध्रुव जी, सुरजीत भार्गव जी, संदीप सोनी जी, संतोष साहू जी, रवि शुक्ला जी, शैलेश जी, राकेश जी, विश्वास दुबे जी, जवाहर दिवाकर जी, दुष्यंत खत्री जी, सरपंच, पंचगण, भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन... कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : “आवेदन फेंकने की बात पूरी तरह निराधार” रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत चौकी जूनापारा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन तलाश में 08 गुम इंसान बरामद, अवैध लकड़ी का... अवैध शराब तस्करी पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि : 90 परिवारों को लौटाए गए गुम मोबाइल..