कच्चा शराबक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीशराब दुकानशराब माफियासरगांव पथरियासाइबर क्राइम

ऑपरेशन बाज के तहत सरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…

मुंगेली। 17 अक्टूबर 2025।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत सरगांव थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 81 हजार रुपए बताई गई है।

 अभियान का संचालन

एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती के लिए “ऑपरेशन बाज” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक (पथरिया) श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

 इस तरह हुई कार्रवाई

15 अक्टूबर को सरगांव पुलिस और साइबर सेल मुंगेली को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कच्ची महुआ शराब लेकर सरगांव से पथरिया की ओर जा रहा है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने अनुराग पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिनेश रात्रे उर्फ बबलू पिता स्व. गजानंद रात्रे (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम ईटावा पाली, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर बताया।

तलाशी में उसके पास से एक पीठू बैग में 10 लीटर क्षमता वाला प्लास्टिक जरीकेन, जिसमें हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब मिली। साथ ही सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-22 AF-2261) भी जब्त की गई।

 मामला दर्ज

आरोपी के विरुद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 73/2025
धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

‍♂️ कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई में
उप निरीक्षक संतोष शर्मा (थाना प्रभारी सरगांव),
उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर (प्रभारी साइबर सेल मुंगेली),
सउनि. संतोष लोधी,
प्रआर. नरेश यादव,
आरक्षक यशवंत डाहिरे, राहुल यादव, राकेश बंजारे, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, हेमसिंह, गिरीराज सिंह, रवि मिंज एवं पंकज निर्णेजक की भूमिका सराहनीय रही।

 मुंगेली पुलिस की अपील

एसपी भोजराम पटेल ने कहा है कि “ऑपरेशन बाज” के तहत जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से अपील है कि ऐसे अवैध कार्यों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें, ताकि समाज को नशे की बुराई से मुक्त किया जा सके।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी