अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीशराब दुकानशराब माफिया

अवैध शराब पर लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन और एएसपी सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व डीएसपी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर झिरवन पुल के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जो होंडा साइन बाइक (मूल्य 70 हजार रुपये) में देशी पौआ शराब ले जा रहे थे। आरोपियों के पास से 22 पौआ (3.96 लीटर) अवैध देशी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,760 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी —
1️⃣ राम खिलावन संवरा पिता तातुराम (51 वर्ष)
2️⃣ मानु मारकंडे पिता चंदु (29 वर्ष), निवासी राम्हेपुर झिरवन

दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 554/25 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। शराब व बाइक जप्त कर आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष