आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

लोरमी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सेवा पखवाड़ा: गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण और स्वच्छता अभियान।

लोरमी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित पूर्व शासकीय अस्पताल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विनय साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और समाज को आत्मनिर्भरता व संतुलित आर्थिक नीतियों का मार्ग दिखाया। उनका मानना था कि राष्ट्र का वास्तविक विकास तभी संभव है जब समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को भी आत्मनिर्भर बनाया जाए।

नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने सभी नागरिकों से इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और लोरमी को स्वच्छता की दिशा में आगे ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, वरिष्ठ पार्षद रिक्की सलूजा, महामंत्री संदीप सोनी, पार्षदगण उमेश ध्रुव, आलोक शिवहरे, पूर्व पार्षद सुरेश श्रीवास, मोटू गुप्ता, युवा नेता हितेश सपरिया सहित नगर पालिका के अधिकारी–कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई...