कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़नवाचारमुंगेलीलोरमीशिक्षा

लोरमी के अभिजीत तिवारी शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित।

17 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस की 79 वर्षगांठ पर शासकीय प्राथमिक शाला रहंगी विकास खंड लोरमी के शिक्षक अभिजीत तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने ,गांव के बच्चों स्मार्ट क्लास के माध्यम से आधुनिक शिक्षा से जोड़ने ,तथा अपनी गुरूता से समाज को शिक्षित और संस्कारित करने हेतु ग्राम पंचायत रहंगी के द्वारा शिक्षा गौरव अलकंरण पुरस्कार से मोमेंटो,नारियल ,श्री फल,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।यह सम्मान किसी शिक्षक कर्म स्थल से मिलने वाला पहला सम्मान है।इसके साथ ही कक्षा 8 वी से रूपाली यादव को प्रथम ,सुनीता साहु को द्वितीय,पूजा साहु को तृतीय,इसी तरह कक्षा पांचवीं से दुर्गेश्वरी साहू प्रथम,प्रियंका साहू को द्वितीय ,चिंकी बसोर को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पंचायत परिवार की द्वारा शुरू की गई एक अनुकरणीय पहल है।जो अपने आप में मिशाल है।

अतः इस अवसर पर सरपंच सुखमनी भगवान सिंह पोर्ते,उपसरपंच संध्या भोलाराम साहू ,रामावतार साहू ,जीत कोशले,भागवत पात्रे,नारायण यादव, कृष्णा यादव,आशाराम साहू ,धनसिंह पोर्ते,सचिव कुशल यादव, हेमलाल तिवारी,रोहित शर्मा जी,गोकुल साहू,श्याम मुकुंद साहू,नंद श्रीवास,प्रधान पाठिका अविदा परवीन ,झूमक राजपूत ,चंद्रकांत डड़सेना, उमा कला मरावी सुनीता टांडिया,सफाई कर्मचारी गेंदलाल बुनकर चंद्रिका यादव,रसोइया स्वसहायता समूह के सदस्य ,बड़ी संख्या नारी शक्ति समस्त ग्रामवासी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई...