अपर कलेक्टरकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितनिकायपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

किसानों ने बांध से पानी छोड़ने एवं आवारा पशुओं से निजात दिलाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन …

05 अगस्त 2025

नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में एसडीएम को तुलसघाट, राम्हेपुर, महरपुर, लोरमी के किसानों ने भारत सागर बाध से पानी खोलने एवं आवारा पशुओं से निजात दिलाने ज्ञापन सौंपा।किसानों ने एसडीएम से निवेदन किया कि भारत सागर में पर्याप्त जल भराव हो चूका है, भारत सागर के नहर खोलने से किसानो को बहुत राहत मिलेगी उनका नुकसान होने से भी बच जायेगा।

ज्ञापन कॉपी

किसानों का फसल नुकसान करते अवारा पशुओं के संबंध में किसानों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम राम्हेपुर वार्ड न 14,15,16,17,18 ग्राम किसानो के द्वारा शाम 05 बजे बैठक कर अवारा पशुओं के द्वारा किसानो का फसल नुकसानी करने के विषय में बैठक किया गया, जिसमें किसानों द्वारा राम्हेपुर, तुलसाघाट, महरपुर, लोरमी एवं नगर पालिका व कोटवार के माध्यम से एवं किसानो के द्वारा पशु पालक को निर्देशित किया गया परन्तु कुछ पशु पालक वर्जित करने पर भी नहीं मान रहे है। जिससे किसानो को आर्थिक एवं अवारा पशुओं के द्वारा फसलो का नुकसान हो रहा है। हम सभी किसानो का हित देखते हुए किसानो को उचित मार्ग दर्शन कर कार्यवाही की मांग किये है। उन्होंने दोनों मामलों जल्द ही कार्यवाही करने स्थानीय पुलिस थाना एवं नपा के सीएमओ को ज्ञापनज्ञापन सौंपने वालों में नपा पार्षद नेता प्रतिपक्ष सालिक बंजारे, बेदीराम यादव, कमलेश साहू, शत्रुघ्न, दिनेश साहू, सीताराम, सोनूकश्यप, नरेशसाहू, अशोक, मोहन, रूपेश, परमेश्वर डड़सेना, अमर, शहीद खान, बुद्ध, दुर्गा साहू, दिलीप साहू सहित अन्य सामिल है।

एसडीएम अजीत पुजारी ने कहा कि किसानों ने ज्ञापन दिया है, जल्द ही कार्यवाही किया जायेगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष