क्राइमखास खबरघोटालाछत्तीसगढ़न्युक्तिपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशिक्षा

फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी लगाने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार…

लोरमी/मुंगेली- 23 जून 2025

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस को फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 01 फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी फैजान खां से फर्जी स्टाम्प पेड, लकड़ी एवं रबर का सील पेन ड्राईव, 01 लेपटाप तथा 01 नग मोबाईल को किया गया जप्त

केन्द्रीय बल में एसआरई जिले से अतिरिक्त अंक मिलने की संभावना पर बनवाया गया फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज

आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध दिनांक 06.06.2025 को योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह दोनों अपने आपको ग्राम कंतेली का निवासी होना बताते हुये विशाल पिता यशपाल सिंह के चरित्र सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पुलिस कार्यालय मुंगेली आये थे उक्त दोनों व्यक्ति एवं उनके द्वारा चाही गयी चरित्र सत्यापन के संबंध में बारिकी से जांच कर ग्राम कंतेली में सरपंच प्रतिनिधि, कोटवार एवं गणमान्य लोगो द्वारा विशाल पिता यशपाल सिंह नामक का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहना बताने पर संदिग्ध व्यक्ति 1. योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी अंडला याना खैर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) 2. प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी डौकी थाना डौकी, जिला आगरा (उत्तरप्रदेश) को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपने साथी फैजान खां उत्तरप्रदेश के साथ मिलकर फर्जी तरीके से दस्तावेज ग्राम कंतेली जिला मुंगेली छ.ग. का फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र वनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते केन्द्रीय बलों में सरकारी नौकरी में नियुक्ति दिलाया जाना पाये जाने पर थाना लालपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी 1. योगेन्द्र कुमार 2. प्रशांत राजपूत से निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कुटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतू इण्ड-टु-इण्ड की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक एस. आर. घृतलहरे के पर्यवेक्षण में थाना लालपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपी फैजान खां की लगातार पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबिर एवं तकनीकी आधार पर दिनांक 23.06.2025 को आरोपी फैजान खां पिता पिता सईद खां उम्र 38 वर्ष निवासी भोजपुर (रामगढ़), फतेहाबाद जिला आगरा (उत्तरप्रदेश) को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर ग्राम चमई फरीदाबाद उत्तरप्रदेश मे जन सेवा केन्द्र सायबर कैफे चलाना तथा अपने साथी योगेन्द्र कुमार व प्रशांत राजपूत के साथ मिलकर फर्जी तरीके से कूटरचित कर पैसे लेकर फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज तैयार करना बताया गया एवं फर्जी स्टाम्प पेड, लकड़ी एवं रबर का सील पेन ड्राइव, 01 लैपटाप तथा 01 नग मोबाइल पेश किया जिसे समक्ष गवाहान जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. अमित गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, आर. जितेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र नागरे, रामकिशोर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी