खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावलोरमीस्वास्थय

मातृ – शिशु से भेंट कर निर्माण कार्यों का उप मुख्यमंत्री साव ने लिया जायजा, निर्माण पूर्ण होने के बाद अस्पताल में बिस्तरों की संख्या में होगी वृद्धि….

लोरमी/ रायपुर- 14 जून 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे लोरमी के मातृत्व शिशु अस्पताल

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोलर बैटरी वाहन को दिखाई हरी झंडी, अचानकमार के 13 गांव होंगे रोशन

उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी के स्थानीय विधायक श्री अरुण साव आज लोरमी के मातृ शिशु अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती माताओं-बहनों, नन्हें शिशुओं एवं परिजनों से मुलाकात कर हाल चाल जाना व उन्हें फल वितरण किया। वहीं डिप्टी सीएम साव ने अचानकमार के गांवों में सोलर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराने बैटरी से लोड वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री साव ने डॉक्टर्स से नवजात शिशुओं के देखभाल की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की समीक्षा कर मरीजों का उचित उपचार करने निर्देशित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल परिसर में चल रहे बाउंड्रीवाल एवं भवन निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए। निर्माण के बाद बिस्तरों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी।

अचानकमार के 13 गांव सोलर बैटरी से होगा रोशन

अचानकमार वनांचल क्षेत्र के गांवों में प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। बिजराकछार क्षेत्र के 13 गांवों में प्रकाश करने 522 बैटरी लगाई जाएगी। आज बैटरी वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया है और अन्य गांवों में भी बैटरी पहुंचाई जाएगी।
श्री साव ने कहा कि, अचानकमार वनांचल में बरसात के दिनों में अंधियारा नहीं होगा। अब उनके जीवन में प्रकाश का उजियारा होगा। यह सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। दूरस्थ गांवों में भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का यह बड़ा काम है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
नांदघाट-मुंगेली रोड बनेगी फोरलेन, राज्य शासन ने 21.81 करोड़ रुपए किए स्वीकृत.. पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में सिद्ध बाबा आश्रम में भव्य रुद्राभिषेक, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब..... सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा..