केंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूबिलासपुरभारतीय जनता पार्टीलोकसभा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन की सांसदों की बैठक में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने रखीं जनहित से जुड़ीं अहम मांगें…

बैठक जारी

बिलासपुर, 23 मई 2025 – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन की सांसदों की बैठक आज आयोजित हुई, जिसमें भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू ने क्षेत्र की जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों और विकास योजनाओं को गंभीरता से उठाया।

बैठक में श्री साहू द्वारा प्रस्तुत प्रमुख सुझाव एवं मांगें निम्नलिखित रहीं:

  1. संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए, ताकि यात्रियों को नियमित, सुविधाजनक और तेज़ आवागमन की सुविधा मिल सके।
  2. बुधवारी बाजार के दुकानदारों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करते हुए उन्हें स्थायी दुकानों की उचित व्यवस्था दी जाए।
  3. रेलवे स्टेशन क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, पार्किंग में डिवाइडर निर्माण और बेहतर यातायात प्रबंधन किया जाए।
  4. गतौरा, घुटकु सहित सभी छोटे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं।
  5. बिलासपुर स्थित रेल नीर प्लांट का संचालन अविलंब प्रारंभ किया जाए, जिससे शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
  6. रेलवे क्षेत्र में स्थित मरीमाई मंदिर तालाब का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए।
  7. ‘वोकल फॉर लोकल’ नीति के अंतर्गत रेलवे निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए।
  8. मां मरही के दर्शनार्थ भनवारटंक स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लोकल ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
  9. जयराम नगर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।
  10. वाणिज्य विभाग में वर्षों से पदस्थ अधिकारियों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के मद्देनज़र उनका स्थानांतरण किया जाए।
  11. सांसदों द्वारा भेजे गए पत्रों और सुझावों का समय पर उत्तर दिया जाए एवं उनकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
  12. श्री साहू ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि सांसदों को बैठक में उठाए गए मुद्दों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता, तो ऐसी बैठकों का औचित्य समाप्त हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने रेलवे प्रशासन को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं जनहित के मुद्दों को पूरी गंभीरता से लिया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और समग्र विकास सुनिश्चित हो।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी