उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावनिर्वाचनभाजपा प्रदेश अध्यक्षराजनीतीलोरमी

जनपद पंचायत लोरमी: पहली बार भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए…

लोरमी 05 मार्च 2025

लोरमी जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वर्षा विक्रम सिंह जनपद अध्यक्ष बनीं, जबकि राजेन्द्र साहू उपाध्यक्ष चुने गए। मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया में सिर्फ भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस समेत किसी अन्य दल ने प्रत्याशी नहीं उतारा।

निर्वाचन अधिकारियों ने अन्य उम्मीदवारों का इंतजार किया, लेकिन कोई सामने नहीं आया। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पहली बार पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की। वर्षा विक्रम सिंह दूसरी बार लोरमी जनपद अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले 2014 से 2019 तक इस पद पर रह चुकी हैं। जीत के बाद वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, डिप्टी सीएम अरुण साव के आशीर्वाद और क्षेत्र में कराए गए करोड़ों के विकास कार्यों का परिणाम है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई...