कांग्रेसखास खबरछत्तीसगढ़निकायभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीराजनीतीलोरमी

लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी किस वर्ग को जाएगी सम्भावित 08 जनवरी तक आरक्षण तय दावेदार आख़िर कौन…?

लोरमी- (मुंगेली) 06 जनवरी 2025

06 जनवरी 2025

राजनीति सर्वे –

छत्तीसगढ़ राज्य में इन दिनों नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की लहर अपने पूरे शबाब पर है, हर तरफ सिर्फ चुनाव की ही चर्चा चल रही है। नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के आरक्षण के हिसाब से ही प्रतिद्वंदियों का नाम सामने आएगा।
आपको बता दें कि संभावित 08 जनवरी को आरक्षण आने के बाद आखिर किसको मिलेगा टिकट और किसकी होगी नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर राज। पूरी कश्मकश आरक्षण पर केंद्रित है, जनता में चर्चा भी यही है।

अध्यक्ष पद के लिए दावेदार तैयार


आपको बता दे कि 18 वार्डों में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ चुकी है।
नगपालिका दर्जा मिलने एवं ग्राम पंचायत तुलसाघाट विलय के बाद 3 नये वार्ड अस्तित्व में आये हैं। नगरपालिका चुनाव के लिए आचार संहिता लगने में अब दो ही दिन बचे हैं! सत्ताधारी दल एवं विपक्ष पार्टी एवं निर्दलीय दावेदार अब खुलकर सामने आ रहे है। सत्ताधारी दल के सामने बड़ी चुनौती स्वभाविक है, इनकी दावेदारी करने वालों की संख्या भी अधिक होगी। कई सम्भावित चेहरे सामने आ रहे हैं , जो नगर निकाय चुनाव में अपना भाग्य आजमा सकते है! यहां यह बताना भी लाजिमी होगा कि आरक्षण यदि ओबीसी वर्ग को गया तो कई समीकरण बदल सकते हैं।


नगरपालिका अध्यक्ष के लिये रस्साकसी तेज़…


इस बार आरक्षण के बाद क्या होगा। इस पर भी सभी की नजर बनी हुई है। दोनो ही पार्टी कांग्रेस एवं सत्ताधारी दल में दावेदारी के लिए हलचल प्रभावी है। अपने-अपने हिसाब से नेता टिकट के जुगत में अंदरूनी रुप से लगे हुए है! इस बार नगरीय निकाय चुनाव में दिलचस्प नजारा देखने को मिलेगा। क्योकि नगर पालिका बनने के बाद इस बार शहरी मतदाता स्वतंत्र अध्यक्ष चुनेंगे।
जनसँख्या के आधार पर कुल 18 वार्ड बनाये गए हैं, जिनका क्रमशः नामकरण भी कर दिए गए हैं । शिव वार्ड, जवाहरलाल नेहरू वार्ड, महामाया वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, विवेकानंद वार्ड, हरिविहार वार्ड, अग्रसेन वार्ड और गुरु नानक वार्ड, गायत्री वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, संत रविदास वार्ड, संत कबीर दास वार्ड और ठाकुर देव वार्ड, जय दुर्गा वार्ड, सुभाष चंद्र बोस वार्ड, महावीर वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड और महात्मा गांधी शामिल है।नगरी निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आपकी पसंदीदा मनियारी टाइम्स “ की टीम ने विभिन्न राजनीति दल के नेताओं से उनके राजनीतिक सफर को आपके सामने लाने का प्रयास किया है! जानिए लोरमी के संभावित अध्यक्ष आखिर कौन हो सकता है?


अगर सामान्य (महिला) आरक्षण हुआ तब
भारतीय जनता पार्टी के लिए जा सकता है इनका नाम …

श्रीमति वर्षा विक्रम सिंह

वर्षा विक्रम सिंह – भाजपा की तेज तर्रार महिला नेत्री एवं इनको राजनीति ससुराल से विरासत में मिली है। महिलाओं के उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास के लिए जूझने वाली संघ में सक्रिय महिला है। 2015 में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, टेनिस टेबल संघ की जिलाध्यक्ष एवं महिला समंवयक में जिला संयोजिका है। पति विक्रम सिंह सक्रिय राजनीति में है, जिनकी सक्रियता क्षेत्र में बखूबी दिखती है। ससुर लोरमी-पंडरिया क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक ठा. भुपेन्द्र सिंह हैं। इन्होंने कहा कि अगर पार्टी आलकमान संगठन में जो भी जवाबदारी देगी उसे बखूबी निर्वहन करूंगी। नगर में सक्रिय भूमिका निभाने बोले तो इसके लिए भी पीछे नही हटेंगे। और यदि पिछड़ा वर्ग आरक्षण आता है तब बहुत सारे नाम और सामने आएंगे। अब देखना यह है कि नगर पालिका की कुर्सी आरक्षण के बाद किस तरफ उलट-पुलट करती है।

अंकिता रवि शुक्ला-  

श्रीमतिअंकिता रवि शुक्ला-  

भाजपा के नगर पालिका की प्रथम अध्यक्ष एवं वार्ड 9 के पार्षद है। पति रवि शुक्ला 2005- 2009 तक वार्ड 10 के पार्षद रहे है। टिकट के प्रमुख दावेदारों में से एक है, जो दोनो ही आरक्षण के आधार पर बीजेपी से अध्यक्ष के टिकिट के दावेदार है।

मनीष त्रिपाठी

श्रीमति शीमा मनीष त्रिपाठी

   मनीष त्रिपाठी – वर्तमान में कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं, पार्टी में पकड़ बनाने में कोई कसर नही छोड़े है, नगर के लगभग सभी वार्डों में अपने व्यक्तिगत सपोर्टर के साथ अच्छी जन आधार वाले जनप्रतिनिधि के रूप में गिनती होती हैं। नगर पंचायत 2005 से लेकर 2010 तक उपाध्यक्ष पद पर रहे। 2010 में भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़कर अध्यक्ष निर्वाचित होकर 2010 से 2015 तक नगर सरकार को सफलता पूर्वक चलाया। वर्तमान में उनकी पत्नी सीमा त्रिपाठी वार्ड 13 से पार्षद है। इनका गरीब तबके एवं मध्यमवर्गीय के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। ये कांगेस से टिकट मांग कर रहे है। इन्होंने कहा कि आरक्षण सामान्य आया तो मजबूत दावेदारी करेंगे। अन्यथा कांग्रेस जिसको टिकट देगी वह निष्ठापूर्वक कांगेस को जिताने कार्य करेंगे।

श्रीमति ख़ुशबू आदित्य वैष्णव

श्रीमति ख़ुशबू आदित्य वैष्णव

  श्रीमति ख़ुशबू आदित्य वैष्णव – कांग्रेस के सक्रिय युवा महिला नेत्री एवं राजनीति में हमेशा आगे रहने वाली महिला वर्ग में खुशबू वैष्णव ने कांग्रेस की समर्पित महिला कार्यकर्ता है,साथ ही लोरमी नगर में पली बढ़ी रहवाशी लोरमी से ही है। जो ग्रामीण क्षेत्र से दो बार जनपद सदस्य निर्वाचित होकर जनपद पंचायत में सभापति वर्तमान में जनपद में उपाध्यक्ष पद पर आसीन रही है।संगठन में युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव पूर्व में वर्तमान में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जिला समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब में है। पति आदित्य वैष्णव एवं ससुर नन्दकिशोर वैष्णव सक्रिय कांग्रेस के नेता है। खुशबू को ससुराल पक्ष से राजनीति विरासत में मिली है, जो बखूबी निर्वहन कर रही है। कांग्रेस से नगर में अध्यक्ष की पद महिलाओं में प्रमुख दावेदार है। नगर के राजनीति में कदम रख रही है। इनके दावेदारी से कांग्रेस संगठन के साथ नगर में खूब चर्चा हो रही है। इन्होंने बताया कि पार्टी में पूरी जोर शोर से कांग्रेस से टिकट मांगेंगे। महिला शक्ति को एकत्रित करने की बाते कही है।

अंजना दास –

अंजना दास जी

    अंजना दास जी–    सत्ताधारी दल के वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री- अंजना दास ने कहा कि  पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र चुनाव हो रहा है, तो पार्टी में प्रमुख दावेदारी कर रही है! अंजना दास राजपरिवार से आती है, इनके पति स्व. योगेंद्र कुमार दास दो पंचवर्षीय नगर पंचायत अध्यक्ष  रहे एवं अंजना दास स्वंय पूर्व में अध्यक्ष की कुर्सी सफलता पूर्वक संभाल चुकी है। अनुभव के आधार पर भाजपा से टिकट मांग रहे है।

विनय साहू –

विनय साहू जी

पिछड़ा वर्ग में क्षेत्र में राजनितिक गतिविधियां- प्राथमिक शिक्षा भारतीय जनता पार्टी के मातृ शिक्षा संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेली मे पढ़ाई, वही बचपन से आर.एस.एस. की शाखा मे उपस्थिति। लोरमी मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्‌ के सदस्य। शासकीय कला महाविद्यालय मे “छात्र संघर्स समिति सचिव” । सन् 1989-90 मे प्राथमिक सदस्यता ग्रहण। सन् 1990 धौराभाठ ईकाइ के सदस्य । सन् 1993-94 युवा मोर्चा प्रसार-प्रचार मंत्री मंडल लोरमी । सन् 1998 जिला कार्य समिति सदस्य भा.ज.यु.मो. । सन् 1998- 99 अध्यक्ष मंडल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लोरमी। सन् 2002-03 मे संयोजक कमल वाहिनी विधानसभा लोरमी-पंडरिया क्षेत्र। सन् 2004-05 मे जिला मंत्री भा.ज.यु.मो. बिलासपुर ।सन् 2005 मे ही महामंत्री भा.ज.पा. मंडल लोरमी मनोनित। जिला उपाध्यक्ष भा.ज.यु.मो. अविभाजित बिलासपुर व मुंगेली जिला।सन् 2006-07 मे लगातार दूसरी बार महामंत्री भा.ज.पा. मंडल लोरमी का दायित्व । सन् 2009-10 मे सह सदस्यता प्रभारी मंडल लोरमी। पूर्व शास. उ. मा. शा. (बालक) अध्यक्ष जन. भागी. समिति।पूर्व शास. माहविद्यालय कला लोरमी सदस्य जन. भागी समिति । जिला उपाध्या भाजपा मुंगेली जिला।जिला उपाध्यक्ष के दायित्व के समय विभिन्न मण्डलो का प्रभारी। प्रवेश कार्य समिति सदस्य पि. वर्ग. मोर्चा छ०ग० जिला प्रभारी कोरबा जिला।पूर्व जिला प्रभारी सरगुजा जिला पि.वर्ग मोर्चा छ०ग०। पूर्व जिला प्रभारी सरगुजा जिला पि. वर्ग मोर्चा छ०ग०। प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित राष्ट्रीय स्वयं सेवक । श्री साहू नगर पालिका अध्यक्ष पद बीजेपी से टिकट के दावेदारी कर रहें है।

अशोक साहू –

अशोक साहू –जी

अशोक साहू – पिछड़ा वर्ग में क्षेत्र में राजनितिक गतिविधियां- लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका साथ ही संगठन कार्यों में दक्ष है। इन्होंने कहा आरक्षण में पिछला वर्ग आया तो पार्टी टिकट देगी तो अवश्य चुनाव लड़ेंगे। बाकी पार्टी के गाइडलाइंस के अनुसार काम करेंगे।

  • श्रेय त्रिपाठी- 
    श्रेय त्रिपाठी
    श्रेय त्रिपाठी

श्रेय त्रिपाठी- सर्व ब्राह्मण समाज लोरमी का अध्यक्ष पिछले 2 विधानसभा और 2 लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका 5 साल विपक्ष में कॉंग्रेस सरकार के विरुद्ध लगातर प्रदर्शन एवं पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहा , युवाओं में लोकप्रियता के साथ गरीब तबके लोगो को सहयोग इनका कहना है अगर भाजपा टिकिट देती हैं तो तन मन से चुनाव लड़ूंगा और जीत जाऊंगा ।

 

 

 

 

अनिल सलूजा

अनिल सलूजा जी

अनिल सलूजा – सिख समाज से बिलांग करने वाले सामाजिक कार्य में रुचि रखने वाले इनकी लोकप्रियता युवाओं में देखने को मिलती है हाली में  लोरमी शहर में शिव महापुराण कथा में भी इनका बहुत बड़ा योगदान रहा जिस वजह से इनके चाहने वाले बहुत है इनका कहना है अगर भारतीय जनता पार्टी मुझे टिकिट देती हैं तब में जी तोड़ मेहनत कर बाज़ी मरूँगा।

राजेन्द्र कुमार सलुजा (रिक्की)-

राजेन्द्र कुमार सलुजा (रिक्की)

   राजेन्द्र कुमार सलुजा (रिक्की)-   सिख समाज से बिलांग करने वाले छात्र जीवन से सामाजिक कार्य में रुचि रखने वाले रिक्की वर्तमान में अध्यक्ष जय दुर्गा वार्ड दुर्गोत्सव समिति विगत 15 वर्षों से सचिव – गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी लोरमी में (2006-2023) । भाजपा में जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जिला । पत्नी-श्रीमती मंजीत कौर (2010-2015 पार्षद रहे। समय समय पर वार्ड नगर में वृक्षारोपण कार्य 2016-2019) में विधायक प्रतिनिधि (तत्कालीन विधायक तोखन साहू) 2019 से वर्तमान में वार्ड 6 से निर्वाचित पार्षद वार्ड एवं नगर पालिका में सभापति जल विभाग पूरे नगर के जल व्यवस्था एवं नाली साफ सफाई को दुरुस्त करने में महती भूमिका। इन्होंने कहा कि वे सामान्य सीट आरक्षित हुई तो अवश्य ही टिकट के दावेदारी करेंगे। जिसके लिए तैयारी भी किये है।

अनिल कुमार दास

अनिल कुमार दास जी

अनिल कुमार दास – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रहे है। राजपरिवार के सदस्य है, परिवार की प्रतिष्ठित छवि के कारण नगर में लोकप्रिय चेहरा है। इनका कहना है, की कांग्रेस में सबसे ज्यादा मजबूत दावेदारी है। कांगेस के टिकट मिलने पर जीत का दावा भी कर रहे है।

दिनेश साहू –

दिनेश साहू जी

दिनेश साहू – भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं लोरमी मंडल के पूर्व अध्यक्ष पद पर रहे दिनेश साहू चुनाव सफल रणनीतिकार रहे है। सगंठन चलाने का लंबा अनुभव के साथ अध्यक्ष पद के लिये भजपा से दावेदारी कर रहे है। पूर्व में  भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष लोरमी, पूर्व में मंडल महामंत्री युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल महामंत्री युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका साथ ही संगठन कार्यों में दक्ष है। इन्होंने कहा आरक्षण में पिछला वर्ग आया तो पार्टी टिकट देगी तो अवश्य चुनाव लड़ेंगे। बाकी पार्टी के गाइडलाइंस के अनुसार काम करेंगे।

शैलेन्द्र सलूजा-

शैलेन्द्र सलूजा जी

  शैलेन्द्र सलूजा- भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका साथ ही संगठन कार्यों में दक्ष है।  श्री राम सेवा समिति के उपाध्यक्ष और साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन में पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं इन्होंने कहा आरक्षण में सामान्य वर्ग आया तो पार्टी टिकट देगी तो अवश्य चुनाव लड़ेंगे। बाकी पार्टी के गाइडलाइंस के अनुसार काम करेंगे।

सालिक बंजारे –

सालिक बंजारे जी

सालिक बंजारे – कांगेस पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग के युवा चेहरे है, राम्हेपुर के वार्ड में अच्छी पकड़ मानी जाती है। समाजिक कार्यों के अलावा अन्य वर्गों में गरीब तबके में अच्छी पैठ है, वार्ड में विकास कार्य कराने हो या निजी सबसे आगे रहते है। एक जुझारू प्रत्याशी के रूप में अपनी अलग  पहचान से जाते है। वे लगातार दो बार के पार्षद है। इनका कहना है, आरक्षण के आधार पर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के लिए टिकट मांग करूंगा। जो पार्टी का आदेश रहेगा वो सर्वमान्य रहेगा।

प्रकाश वैष्णव (मोनू) –

प्रकाश वैष्णव (मोनू)

राजनीति पृष्टभूमि से आने वाले पिता नन्दकुमार वैष्णव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। युवा कांगेस के प्रथम नव निर्वाचित अध्यक्ष रहे है। सरल सहज के कारण युवा वर्ग में लोकप्रिय है। कांगेस से टिकट की दावेदारी कर रहे है। व्यपारी वर्गों में अच्छा पकड़ के साथ अनुभव के कारण दावेदारी कर रहे है।

सागर सिंह बैस 

सागर सिंह बैस जी

    सागर सिंह बैस – कांगेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जेसीसीजे के विधानसभा 2023 के प्रत्याशी रहे, अपने बुते 16 हजार से अधिक मत प्राप्त करने वाले एवं नगर पंचायत में सफल चुनावी रणनीतिकार रहे। युवाओं में लोकप्रियता हासिल कर कांग्रेस में बतौर जिलाध्यक्ष संगठन का सफल नेतृत्व किये। श्री बैस ने कहा कि वे लगातार समर्थकों के सम्पर्क में है, युवा वर्ग व सामान्य व गरीब तबके के लोग चाहते है, की नगरपालिका का नेतृत्व कर नगर की विकास में सहभागिता निभाये। इससे प्रभावित होकर नगर के चुनाव अध्यक्ष पद के लिए सामने आएंगे ! युवाओं के बीच लोकप्रिय होने के कारण नगर के चुनाव में सागर सिंह बैस सबसे मजबूत उम्मीदवार हो सकते है ।

महेंद्र  खत्री – 

महेंद्र  खत्री जी – 

  पति पत्नी पार्षद रह चुके है। महिला या पुरुष तो दो बार रहे पार्षद धनेश्वरी पार्टी में प्रबल दावेदारी कर रहे है। इन्होंने ने बताया कि पार्षद रहते हुए ईमानदारी से वार्ड का विकास किया साथ कि भाजपा में पुराने सदस्य है, महेंद्र खत्री भाजपा के पुराने सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो कि अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिए। बहुत से आंदोलन में जेल भरो में शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि रहे हैं नगर में की छवि ईमानदार जुझारू नेता के रूप जाने जाते है। पति पत्नी दोनों टिकट मांग रहे है।

घनेन्द्र (घंसु) सिंह राजपूत-

घनेन्द्र (घंसु) सिंह राजपूत-

घनेन्द्र (घंसु) सिंह राजपूत-   नगर के भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले  नगर में युवा चेहरे के रूप में उभरे है। पूर्व पार्षद, वार्ड क्रमांक 10 मजगांव लोरमी (2020 से तक वर्तमान) जिला कोषाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि जीवन द्वीप समिति लोरमी। इनका कहना है, अगर आरक्षण सामान्य रहा तो अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे है। पार्टी के गाइडलाइंस के अनुसार कार्य करेंगे।

यतीन्द्र खत्री –

यतीन्द्र खत्री

 यतीन्द्र खत्री –  विश्व हिन्दू परिसद एवम बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका साथ ही संगठन कार्यों में दक्ष है। इन्होंने कहा आरक्षण में सामान्य वर्ग आया तो पार्टी टिकट देगी तो अवश्य चुनाव लड़ेंगे। बाकी पार्टी के गाइडलाइंस के अनुसार काम करेंगे।

नितेश पाठक –

नितेश पाठक जी

   नितेश पाठक – कांग्रेस के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु सेवक पाठक के बड़े पुत्र है। परिवार राजनीति पृष्ठभूमि से है। श्री पाठक स्वयं एक बार वार्ड 4 से पार्षद रह चुके है, इनकी पत्नी भी पार्षद रहते हुए उपाध्यक्ष रहे है। इन्होंने कहा कि कांग्रेस मेरा परिवार की तरह है, मै अध्यक्ष के टिकट के लिए दावेदारी कर रहा हूं पार्टी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

राकेश दुबे –

राकेश दुबे – भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर में 2010 मनोनीत पार्षद (पूर्व एल्डरमेन) नगर पंचायत में रहे है। नगर के विकास कार्य मे पंचायत में आवाज उठाते है। सार्वजनिक कार्यो में आगे रहने वाले सामान्य चेहरा है। सगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वर्तमान में उनकी पत्नी किरण दुबे वार्ड 7 से पार्षद है। उन्होनें कहा कि पार्टी संगठन के सामने मांग रखे है, पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत भी दर्ज करने आस्वस्त कर रहें है। अगर चुनाव जीतेंगे तो नगर के कमिया बनकर काम करेंगे।

अभिषेक पाठक

अभिषेक पाठक

अभिषेक पाठक–  इनका कहना है, अगर आरक्षण सामान्य रहा तो अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करेंगे पार्टी के गाइडलाइंस के अनुसार कार्य करेंगे वर्तमान भाजपा जिला मंत्री और हिन्दू नववर्ष समिति के अध्यक्ष हैं युवाओ में इनकी खास पकड़ हैं अगर टिकट मिलता है तब दम खम से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे ।

अकास वैष्णव

अकास वैष्णव

अकास वैष्णव –  लगातार  पिता जी श्री श्याम किशोर वैष्णव पंचायत सरपंच रहे अकास अभी वर्तमान में युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोरमी विधानसभा हैं सरल सहज के कारण युवा वर्ग में लोकप्रिय है। कांगेस से टिकट की दावेदारी कर रहे है। युवा  वर्गों में अच्छा पकड़ के साथ अनुभव के कारण दावेदारी कर रहे है।

You cannot copy content of this page

BREAKING
देशी महुआ शराब बेचने वाले व्यक्ति को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार.. तुलाराम राजपूत के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2400 रूपये को किया गया जप्त... डिप्टी सीएम अरुण साव ने डड़सेना कलार समाज के वार्षिक अधिवेशन को किया संबोधित.. लोरमी पुलिस की अवैध शराब बेचने और सार्वजनिक स्थान पर पिने वालो पर बड़ी कार्यवाही… शराब कोचियों और सार्वजनिक क्षेत्र में शराब पीने पिलाने वालो पर लोरमी पुलिस की बडी कार्यवाही… होटल में लगी आग लाखों का समान जलकर खाक जाँच में जुटी लोरमी पुलिस... सुशासन तिहार में आये आवेदन से आबकारी विभाग हुआ चौकन्ना महुआ शराब जप्त.. लोरमी के  विभिन्न अवैध शराब माफियाओ के विरुद्ध लोरमी पुलिस की  बडी कार्यवाही... एक राष्ट्र एक चुनाव से देश की लोकतंत्र एवं आर्थिक व राजनैतिक स्थिति मजबूत होगी- विनय साहू... आर्टिका वाहन में आगजनी करने वाले एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,