कलेक्टरछत्तीसगढ़मुंगेलीस्वास्थयस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल

दुल्लापुर में डायरिया पीड़ितों के ईलाज के लिए भेजी गई मेडिकल टीम,बेहतर ईलाज सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने दिए निर्देश।

मुंगेली 04 सितंबर 2024

कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों से की बातचीत

मुंगेली 03 सितम्बर 2024// जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम दुल्लापुर में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना मिली, जिस पर तत्काल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर बेहतर ईलाज के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन एवं मेडिकल टीम को तत्काल गांव की ओर रवाना किया गया। प्रशासन की निगरानी में स्वास्थ्य टीम पूरी तत्परता एवं सक्रियता से लगी हुई हैं और प्रति घंटे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। गॉव में घर-घर ओआरएस घोल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए गर्म पानी एवं गर्म भोजन करने की सलाह दी जा रही है। डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि गॉव में पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है, ताकि गॉव में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा डायरिया पीड़ित मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर ईलाज भी प्रारंभ किया गया है।कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार सहित सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. राय ने बताया कि ग्राम दुल्लापुर सहित आसपास के गॉवों के कुल 17 डायरिया पीड़ित मरीजों का ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं, हालांकि काफी प्रयासों के बाद दुल्लापुर के डायरिया मरीज पनकुराम निषाद के गंभीर रूप से बीमार होने पर उन्हें बचाया नहीं जा सका है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल टीम द्वारा पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और गंभीरता से मरीजों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। डॉ. राय ने बताया कि डायरिया प्रभावित गॉवों में लोगों को स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाईयों का वितरण, आवश्यक परामर्श और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जिले में डायरिया से बचाव के लिये मितानिनों एवं आरएचओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...