केंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावडिप्टी सीएम विजय शर्मातोखन साहूनगरी निकाय मंत्रीनिकायमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतीलोरमी

केंद्र और राज्य के बाद नगरीय निकायों में भी बनानी है भाजपा सरकार : उपमुख्यमंत्री साव…

लोरमी 08.07.2024

राहुल यादव –

छत्तीसगढ़ के साथ लोरमी में भी डबल इंजन की सरकार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी हुई डबल : उपमुख्यमंत्री साव

भाजपा कार्यालय लोरमी में रविवार को विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने डबल इंजन की सरकार बनाने वाले सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, आप सब की मेहनत से लोरमी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। इससे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। लोरमी में भी डबल इंजन की सरकार बनी है। इसी तरह सबकी जिम्मेदारी भी डबल हो गई है। हमें विकास के काम को निचले स्तर तक ले जाना है। लोगों की समस्याओं का समय पर निदान करना है। भाजपा की पहचान विकास के रूप में है। जबकि कांग्रेस सरकार पांच साल विकास कार्य नहीं कर पाई, इसलिए सत्ता से बाहर हो गई। उसकी पहचान विकास विरोधी की है। श्री साव ने कहा कि, अब नगरीय निकाय और पंचायत में भाजपा की सरकार बनानी है। इससे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से होगा।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में आप लोगों की अहम भूमिका रही है। अब छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करना है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए संकल्पित किया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शैलेश पाठक, पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, विधानसभा संयोजक श्री कोमल गिरी गोस्वामी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के सम्मानीय पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि... हमारा संस्कार और विचार भारतीय होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...