अपर कलेक्टरकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकबिलासपुरमुंगेलीरायपुरलोकसभा

सेक्टर और पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर करें कार्य – अपर कलेक्टर…

मानियारी टाईम्स न्यूज़ 24

बैठक के दौरान अधिकारी कर्मचारी

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए दिया गया प्रशिक्षण

मुंगेली 18 अप्रैल 2024- जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आज सेक्टर और पुलिस अधिकारियों को जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कहा कि सभी सेक्टर और पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। प्रशिक्षण में मतदान की प्रक्रियाओं को सभी अधिकारी बारीकी से समझें और मतदान दिवस को निर्वाचन आयोग के नियम का पालन करते हुए मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। लोकसभा निर्वाचन के तहत 07 मई को सभी मतदान केन्द्रों में मतदान समय पर प्रारंभ हो जाए। उन्होंने कानून व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी रूट चार्ट के अनुसार अपने-अपने सेक्टर में आने वाली मतदान केंद्रों का दौरा करें और जो भी कमी हो उससे अवगत कराते हुए दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन मतदाता 12 प्रकार के पहचान पत्र का मतदान के लिए उपयोग कर सकते हैं, इसके बारे में मतदाताओं को जानकारी अवश्य दें। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस को प्रत्येक मतदान केन्द्रों से दो-दो घंटे में रिपोर्ट देना सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी सेक्टर अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए मतदान नियमानुसार कराएंगे। साथ ही मतदान केंद्रों में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी प्रयास करेंगे।जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मोहन उपाध्याय ने बताया कि सभी सेक्टर अधिकारियों को समय पर माॅक पोलिंग सुनिश्चित कराना है। माॅक पोलिंग के दौरान मशीन आवश्यकता अनुसार बदलेंगे। पीठासीन अधिकारी सीआरसी अवश्य करें, अंतिम मतदाता के मतदान करने के बाद क्लोज बटन दबाना, वीवीपेट से पावर बैकअप निकालना, इसका ध्यान रखेंगे। प्रशिक्षण में बीयू, सीयू, वीवीपेट का संचालन कैसे करें, उसके बारे में जानकारी दी गई। कर्तव्य निर्वाचन प्रमाण पत्र से मतदान के बारे में बताया गया। साथ ही सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का रूट चार्ट प्रदान किया गया। इस अवसर पर सेक्टर एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि... हमारा संस्कार और विचार भारतीय होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...