खास खबरखैरागडछत्तीसगढ़नवाचाररायपुरसंगीत विश्व विद्यालय

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में योग प्रदर्शनी, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण नवाचार

  • विकसित भारत अभियान के तहत लगाई गई प्रदर्शनी
  • विद्यार्थियों के साथ आमजन ने भी उठाया लाभ

रायपुर खैरागढ़ 04 मार्च 2024 । इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में विकसित भारत अभियान के तहत योग प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विश्वविद्यालय के योग केन्द्र के प्रभारी और इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि कुलपति पद्‌मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के संरक्षण और मार्गदर्शन तथा कुलसचिव प्रो. डॉ. नीता गहरवार के निर्देशन में संपन्न इस योग प्रदर्शनी का आम जनमानस को भी लाभ मिला। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत योग के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण नवाचार है। डॉ. पांडेय ने बताया कि योग की कक्षाओं के प्रोजेक्ट और आंतरिक मुल्यांकन की दृष्टि से भी यह योग-प्रदर्शनी महत्वपूर्ण रही, क्योंकि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में शोध की प्रवृत्ति विकसित होती है। कार्यक्रम में अधिष्ठातागण प्रो. डॉ. नमन दत्त, प्रो. डॉ. राजन यादव, डॉ. योगेंद्र चौबे, सहायक कुलसचिव राजेश गुप्ता, डॉ. आशुतोष चौरे, सिंह प्रखर शरण सिंह, पीआरओ विनोद डोंगरे समेत विश्वविद्यालय परिवार शामिल हुआ। विद्यार्थियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय भ्रमण करने वाले आगंतुक भी योग प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी