टेक्नोलॉजीबिलासपुरमुंगेलीलोरमीस्वास्थय

लोरमी का त्यौहार आनंद मेला 12 जनवरी से तीन दिवसीय युवा महोत्सव में होगा स्वस्थ मनोरंजन,,


लोरमी 30 दिसम्बर :- स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय आनंद मेला युवा महोत्सव- लोरमी का त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न स्टाल भी लगाए जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले 5 साल से मुक्तिधाम सेवा समिति लोरमी के द्वारा आनंद मेला युवा महोत्सव का आयोजन विवेकानंद जयंती – राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किया जाता है। इस वर्ष 12 से 14 जनवरी तक महोत्सव का आयोजन हाईस्कूल मैदान लोरमी में किया जा रहा है। जिसमें फैंसी ड्रेस, डांस , क्राओके सॉन्ग गायन, कविता , भाषण, कुर्सी दौड़, पेंटिंग ,मेहंदी एवं मिस्टर लोरमी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रगति बूट हाउस, जगन जनरल स्टोर, ओम जनरल स्टोर सहित निर्धारित स्थानों पर 5 जनवरी तक पंजीयन कराया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी एंट्री समिति द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। युवा महोत्सव के संयोजक शरद कुमार डड़सेना व पवन अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए जाएंगे। जिसमें फूड, रियल इस्टेट, क्रॉफ्ट, क्राकरी, गेम सहित अन्य शामिल हैं । बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले भी मेले में उपलब्ध रहेंगे। महोत्सव का संचालन दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होगा। आनंद मेले की तैयारी में मुक्तिधाम सेवा समिति के जितेंद्र पाठक, आशीष जायसवाल, नर्मदा कश्यप, अंकित मौर्य, नंदलाल खत्री, कृष्ण कुमार जायसवाल, यतींद्र खत्री, दिलीप जायसवाल सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष