क्राइमछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीस्वास्थय

प्रसुता की आपरेशन में लापरवाही करने वाले फर्जी डॉक्टर को भेजा गया जेल,

29 दिसम्बर क्राइम रिपोर्टर :- आन्या अस्पताल में प्रसूता की डिलवरी करने वाले मामले में फरार फर्जी डॉक्टर (सर्जन) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

झोलाझाप फर्जी डॉक्टर पुलिस की गिरफ्त में ।

थाना प्रभारी एसआई शोभा यादव से मिली जानकारी के अनुसार प्राथी दुर्गेश कुमार राजपुत पिता हीरालाल उम्र 23 वर्ष साकिन सल्लेया चौकी जुनापारा थाना तखतपुर जिला मुंगेली छ.ग. का दिनांक 27.10.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26-

27.10.2023 के दरम्यानि रात को अपनी पत्नि श्रीमती शारदा राजपुत उम्र 22 वर्ष को 50 बिस्तर लोरमी अस्प. गर्भवती होने से डिलवरी हेतु लाये थे जो जिला अस्प. हेतू ले जाने रिफर पश्चात् एम्बुलेन्स वाले की सलाह मे आन्या हॉस्पिटल ले जाने सलाह देने पर सलाह मानकर आन्या अस्प. लाये जहां रात्रि में 03:00 से 04:00 बजे के मध्य आपरेशन के दौरान लापरवाही पुर्वक ऑपरेशन करने से पत्नि शारदा राजपूत की मृत्यु होना रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही मे लिया गया, दौरान विवेचना के आन्या अस्पताल के संचालक महेन्द्र साहू व मैनेजर जितेन्द्र साहू को तलब कर पुछताछ कर आन्या अस्पताल चलाने का वैध दस्तावेज एवं बाहर से डॉक्टर बुलाकर ईलाज करवाने के संबंध में नोटिस देकर वेध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया जो किसी प्रकार कादस्तावेज पेश नही किया तथा मृतिका शारदा राजपूत की डिलवरी के दौरान तैयार किया गया डॉक्टर द्वारा फाईल दस्तावेज को जप्त किया गया है। आरोपी महेन्द्र साहू तथा जितेन्द्र साहू के द्वारा अपने अस्पताल में बाहर सेडॉक्टर बुलाकर बिना लायसेंस के अस्पताल संचालित कर एवं बिना डिग्री प्राप्त किये सर्जन नागेश्वरमणी पटेल को बुलाकर फर्जी डॉक्टर नागेश्वरमणी पटेल के द्वारा आपरेशन किया गया, ऑपरेशन के दौरान पीड़िता की हालत गंभीर होने पर सिजर के दौरान आधा अधुरा सिलाई को छोड़कर भाग गया, मृतिका शारदा राजपूत की डिलवरी के दौरान जानबुझकर गलत ईलाज कर मृत्यु कारित करना पाया गया है, संचालक महेन्द्र साहू, जितेन्द्र साहू एवं नागेश्वरमणी जो की संलिप्तता पायी गई, ये अन्य डॉक्टरो की डिग्री एवं सील का उपयोग करते थे

जिसके एवज मे उन डॉक्टरो का राशि का भुगतान किया जाता था, जिसकी जांच की जा रही है, आरोपी 1 महेन्द्र कुमार साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 36 साल (2) जितेन्द्र कुमार साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 30 साल साकिन मोहतरा तेली थाना लोरमी जिला मुंगेली छ०ग० को दिनांक 28.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था, व प्रकरण मे फरार आरोपी विना डिग्रीधारी डॉक्टर नागेश्वरमणी पटेल की लगातार पतासाजी किया जा रहा था जो नागेश्वरमणी पटेल को लोकेशन प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।पुलिसअधीक्षक मुंगेली, चंद्रमोहन सिंह (IPS) के आदेशानुसार प्रकरण मे मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यवाही करने एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर फर्जी डॉक्टर नागेश्वरमणी पटेल पिता हीरालाल उम्र 30 वर्ष साकिन लोहरा थाना पाण्डाताराई जिला कबीरधाम को उसके घर से गिरफ्तार कर आज 28 दिसम्बर को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया, अन्य संदिग्धों की जांच जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना उप निरी. शोभा यादव थाना प्रभारी, प्र. आर. दिलीप साहू, बालीराम ध्रुव, आर० अरूण साहू, सै. कुलदीप राजपूत की भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
नांदघाट-मुंगेली रोड बनेगी फोरलेन, राज्य शासन ने 21.81 करोड़ रुपए किए स्वीकृत.. पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में सिद्ध बाबा आश्रम में भव्य रुद्राभिषेक, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब..... सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा..