जरा हटके खबरमुंगेलीलोरमी

राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।

लोरमी 24 अक्टूबर :- राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा शस्त्र पूजन किया गया
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजयदशमी के अवसर पर राजपूत युवा मोर्चा लोरमी के तत्वाधान में शस्त्र पूजन किया गया। जिसमें मां दुर्गा के पूजन अर्चन उपरांत क्षत्रिय कुल परंपरा अनुरूप विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी ने आसुरी शक्ति को नष्ट करने के लिए शस्त्र पूजन कर विजय प्राप्त किया। तब से क्षत्रिय समाज द्वारा शक्ति उपासना के लिए मानवता व लोक कल्याण के लिए शस्त्र पूजन किया जाता है। पृथ्वी वीरों के जीने के लिए हैं। चिरंजीवी सिंह ने कहा शस्त्र पूजा शक्ति का संदेश है। शक्ति से ही शांति स्थापित हो सकता है। महावीर सिंह ने कहा कि समस्त देवी देवता अस्त्र शस्त्रों से सुसज्जित है अतः समाज और धर्म रक्षा हेतु हमें भी शक्ति की उपासना करना होगा। प्रीतम सिंह ने कहा कि शस्त्र – शास्त्र एक दूसरे के पूरक है। इस अवसर पर अयोध्या सिंह फ़ौजी पंकज सिंह अर्जुन सिंह विनोद सिंह चेतन सिंह सुदर्शन सिंह नरेंद्र सिंह शेर सिंह अर्जुन सिंह महावीर सिंह चिरंजीव सिंह प्रीतम सिंह संजय सिंह बलराज सिंह रामराज सिंह,आनंद सिंह, आयुष सिंह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

BREAKING
छत्तीसगढ़ के लोरमी में हाईप्रोफाइल धान घोटाला मामले में आरोपी गिरफ्तार ,91 लाख 68 हजार 3 सौ 74 रुपए ... पत्नी एक, जिम्मेदार पति दोः एक के साथ पांच साल रही, दूसरे के साथ दो साल, अब साथ ले जाने के लिए दोनो ... श्रीराम सनातन संस्कृति के संस्थापक-हिमान्शु महाराज रेल नेटवर्क के मामले में भारत जल्द अमेरिका को पीछे छोड़ेगा भारत : तोखन दस्तावेज लेखक संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे लामबंद , बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राज्यमार्गों पर ढाबा की चेकिंग... सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत ,पूजा के दौरान की पति की लंबी उम्र की कामना ,चाँद ने खेली ... अवैध शराब परिवहन करते मोटरसाइकल सहित आरोपी गिरफ़्तार... दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ने फिर लेली जान, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर-एक की मौत। ढाबे में अवैध शराब बेचने और घरेलू सिलेंडर का प्रयोग करने पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही,