आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीरायपुरहिन्दू संगठन

सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत ,पूजा के दौरान की पति की लंबी उम्र की कामना ,चाँद ने खेली आँखों मे चोली…

छत्तीसगढ़/ मुंगेली – 21 अक्टूबर 2024 राहुल यादव

करवा माता का पूजा करते सुहागिन

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों ने करवा चौथ का निर्जला उपवास रखा।इस दौरान सुहागिन महिलाएं सुबह से बिना अन्न जल ग्रहण किये दिन भर पूजा की तैयारियों में व्यस्त रही।जहाँ सुहागिनों ने पूरे विधि विधान एवं भक्तिभाव से गणेश कार्तिक एवं शिव पार्वती की पूजा करते हुए करवा चौथ की कथा सुनी।कथा पूरी होने के बाद हवन पूजन एवं आरती के साथ पूजा की पूर्णाहुति की गई।इसके बाद सुहागिनों ने दीप जलाकर छलनी से चांद के दर्शन कर अर्घ्य दिया एवं अपने पति के लंबी उम्र की कामना की।इस दौरान पतियों ने अपने हाथों अपनी पत्नीयों का मुँह मीठा करा उनका निर्जला व्रत समाप्त कराया।

करवा चौथ का व्रत किसी एक महिला के लिए नहीं अपितु भारतीय महिलाओं के लिए होता है खास  – निक्की अनिल सलूजा

माता करवा

पति की लंबी आयु के लिए सुहागन महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत धारण किया। महिलाएं करवा चौथ से संबंधित करवा को लेकर माता करवा के साथ मंदिरो और घरों में पूजा अर्चना की। सुहागन महिलाओं के लिए यह करवा चौथ का व्रत खास होता है। रात में चांद की पूजा अर्चना कर चलनी से चांद को देखकर पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया गया। निक्की अनिल सलूजा ने बताया कि करवा चौथ का व्रत किसी एक महिला नहीं बल्कि सारी भारतीय महिलाओं के लिए खास है। यह मान्यता है पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखा जाता है। करवाचौथ व्रत रखने से पति के जीवन में किसी भी तरह के कष्ट नहीं आते हैं। करवा चौथ के व्रत की शुरुआत महिलाये हाथों में मेहंदी लगाकर सुबह चार बजे सरगी खाकर करती हैं। महिलाएं सोलह श्रंगार कर करवाचैव माता की पूजा करती हैं। पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती है।

इस वर्ष चांद ने खेला आंखों में चोली

इस वर्ष चांद ने कई जगह खेल दी आंख में चोली जी हा छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई जिले और तहसीलो में मौसम और बदली के कारण चंद्र देव रूठे रहे जिससे सुहागिन महिलाओं को अधीक मुसीबतों का सामना करना पड़ा फिर भी देर सबेर सुहागिनों ने अपना व्रत पूरा आखिर कार कर ही लिया ।

You cannot copy content of this page

BREAKING
रेल नेटवर्क के मामले में भारत जल्द अमेरिका को पीछे छोड़ेगा भारत : तोखन दस्तावेज लेखक संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे लामबंद , बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राज्यमार्गों पर ढाबा की चेकिंग... सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत ,पूजा के दौरान की पति की लंबी उम्र की कामना ,चाँद ने खेली ... अवैध शराब परिवहन करते मोटरसाइकल सहित आरोपी गिरफ़्तार... दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ने फिर लेली जान, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर-एक की मौत। ढाबे में अवैध शराब बेचने और घरेलू सिलेंडर का प्रयोग करने पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ब्राउन शुगर तस्करी के मुख्य सरगना को उत्तर प्रदेश राज्य से गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली ब... रोजी मंजूरी से जिविकोपार्जन करने वाले रोहित के विषम परिस्थिति में सहारा बने क्षेत्र के समाज सेवक.. गोंडखाम्ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन.