छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरसड़क दुर्घटना

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ने फिर लेली जान, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर-एक की मौत।

ठोकर मारने वाली कार

कोटा/ रतनपुर/ 19 अक्टूबर 2024

राहुल यादव

तेज रफ्तार ने फिर लेली जान शुक्रवार रात को रतनपुर के मेन रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार युवक रूपेश दुबे की मौत हो गई। घटना रात करीब 10.30 बजे गहलोत ढाबा के पास हुई जब रूपेश अपनी बाइक से सड़क पार कर रहे थे। तभी बिलासपुर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें करीब 20 फीट तक घसीटते ले गई।


हादसे में कार भी पलटी:


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से दूर जाकर पलट गई। इस हादसे में रूपेश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कार में सवार दो युवक भी घायल हो गए और किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा पाए।

पुलिस जांच में जुटी:


घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस की पेट्रिलिंग टीम मौके पर पहुंची और रूपेश दुबे के शव को अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कार सवार मे वासु ठाकुर और गौरव सिहं दोनों युवक भी घायल हैं। घटना के बाद दोनों पाली पहुंच गए, जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रतनपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर:

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रूपेश दुबे के परिवार और दोस्तों पर दुख की लहर दौड़ है।

सावधानी ही सबसे बड़ा है

हादसा एक बार फिर हमें सड़क सुरक्षा के महत्व को याद दिलाता है। हमें हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और तेज रफ्तार से गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी