कोटाक्राइमछत्तीसगढ़जरा हटकेबिलासपुर

पत्नी एक, जिम्मेदार पति दोः एक के साथ पांच साल रही, दूसरे के साथ दो साल, अब साथ ले जाने के लिए दोनो पति आपस में भिड़े…

बिलासपुर /कोटा – 22 अक्टूबर 2024

एक युवती ने दो युवकों से प्रेम
विवाह कर लिया, अब दोनों पतियों के बीच युवती को अपनी पत्नी साबित करने की होड़ मच गई। मामला कोटा पुलिस थाने तक पहुंच गया और थाना परिसर में ही दोनों पति आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पतियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।


कोटा टीआई उमेश साहू ने बताया कि, क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने लोकबंद निवासी विनय गेंदले से प्रेम विवाह किया और उसके साथ 5 साल तक रही। उसके बाद युवती का मरहीकांपा निवासी संजू साहू से प्रेम संबंध हो गया। युवती अपने पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी संजू साहू के साथ चली गई। उससे शादी कर वह दो साल तक उसके साथ रही, उनका एक बच्चा भी है। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा, इसलिए वह एक माह पहले संजू साहू और बच्चे को छोड़कर अपने पहले पति विनय गेंदले के पास आकर रहने लगी।

कोटा थाना

पत्नी को लेने पहले पति के घर पहुंचा दूसरा पति

इधर विनय गेंदले और संजू साहू के बीच युवती को रखने के लिए विवाद शुरू हो गया। 21 अक्टूबर को संजू साहू अपने घरवालों को लेकर युवती को लेने के लिए विनय गेंदले के घर पहुंच गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों रिपोर्ट लिखाने के लिए कोटा थाना पहुंच गए।

थाने में भिड़ गए दोनों पति

दोपहर 12 बजे थाना परिसर में दोनों पति आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करने लगे। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। टीआई उमेश साहू ने दोनों को पकड़कर थाने में बैठा दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन...