अपराध पर पुलिस सफलखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसड़क दुर्घटना

मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती..


10 से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध, CCTV का 10 दिन का बैकअप रखना अनिवार्य
मुंगेली। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में 2 सितंबर को यातायात शाखा में व्यवसायियों, वाहन चालक संघ, ऑटो संघ एवं बस यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुंगेली चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार वाधवा, ड्राइवर संघ अध्यक्ष महेश जायसवाल, ऑटो संघ अध्यक्ष गज्जू पात्रे सहित व्यवसायी, वाहन संघ के पदाधिकारी एवं यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में तय किया गया कि शहर में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग कराएंगे और निर्धारित पीली एवं सफेद पट्टी के भीतर ही वाहन खड़े किए जाएंगे।


CCTV का 10 दिन का बैकअप रखना होगा
सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में लगे CCTV कैमरों का न्यूनतम 10 दिनों का बैकअप सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। कैमरों की दिशा इस तरह रखने को कहा गया है कि सड़क और दुकान के आसपास की गतिविधियां स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो सकें।
बस चालकों को निर्धारित स्थान पर ही यात्रियों को उतारने-बैठाने, मालवाहनों में यात्रियों को नहीं बैठाने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई। वहीं अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील की गई।


साइबर अपराध के खिलाफ भी जागरूकता
बैठक के दौरान साइबर जागृति अभियान के तहत व्यवसायियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत करने की अपील की गई।
अभियान के तहत “मैं जागरूक हूँ, साइबर क्राइम से मुक्त हूँ” संदेश वाली सेल्फी स्टैंड के माध्यम से लोगों ने सेल्फी लेकर साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।


व्यवसायियों ने रखे शहर से जुड़े कई सुझाव
बैठक में व्यवसायियों ने चौक-चौराहों पर बैठे गाय-बछड़ों को हटाने, ऑटो चालकों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाने, कलेक्टर कार्यालय के सामने लंबे समय से बंद प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने, दाऊपारा चौक के पास यात्री प्रतीक्षालय बनाने तथा हाथ ठेला एवं फेरी वालों के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित करने जैसे सुझाव दिए।
बैठक में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक संतोष शर्मा सहित यातायात शाखा के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं व्यवसायी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती.. लोरमी में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बाइक रैली से शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्य... नवलपुर डबल मर्डर का खुलासा: जमीन के 50 डिसमिल के लिए भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट शिक्षकों की कमी पर भड़का छात्राओं का आक्रोश, NH-130A पर किया चक्काजाम 38 साल की सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल को भावभीनी विदाई, सजे वाहन से घर रवाना हुए.. सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने गठित की जिला टोली, विनय साहू समेत वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदा... लोरमी में चोरों पर पुलिस का ‘बाज’ वार, 24 घंटे में 3 केस सुलझाए... स्व. मोतीलाल डहरिया ने जाते-जाते भी दिया समाज को जीवन का उपहार, परिवार ने किया देहदान... लोरमी के गांवों में विकास की नई रफ्तार 4 करोड़ के कामों को मिली मंजूरी... ग्राम पंचायत हरदीबांध की होनहार बेटी रेखा साहू का सम्मान...