कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकबर्ड फ्लूबिलासपुरमुंगेली

तखतपुर में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा!नगोई बाईपास पर मिली बोरीभर मरी मुर्गियाँ, कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे..


बिलासपुर/तखतपुर  – तखतपुर क्षेत्र में बर्ड फ्लू का खतरा तेज़ी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अब इसका असर तखतपुर क्षेत्र में भी दिखने लगा है। तखतपुर-नगोई नए बाईपास मार्ग पर आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक चिंताजनक दृश्य देखा—बोरीभर मृत मुर्गियाँ, जिन्हें किसी ने बीती रात खुले में फेंक दिया था। आसपास कई कुत्ते उन मरी हुई मुर्गियों को नोच-नोचकर खा रहे थे, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका और बढ़ गई है।

देखिये वीडियो


स्थानीय लोग बताते हैं कि यह जगह मुख्य मार्ग से महज आधा किलोमीटर पहले की है, जहाँ इस तरह का कचरा फेंकना गंभीर लापरवाही है। बर्ड फ्लू जैसे संक्रामक रोग का खतरा बढ़ने से न केवल मुर्गी पालन व्यवसाय प्रभावित होगा, बल्कि मुर्गी का उपभोग करने वाले लोगों में भी दहशत फैलना तय है। नवरात्रि के बाद आमतौर पर मांसाहार की खपत बढ़ जाती है, लेकिन ऐसे हालात में लोग सतर्कता बरतना शुरू कर देंगे।
तखतपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 4–5 मुर्गी फार्म हाउस संचालित हैं, जिन पर अब संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर नियंत्रण नहीं किया, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि—
मृत मुर्गियों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाए
बाईपास क्षेत्र को तत्काल सैनिटाइज किया जाए
आसपास के मुर्गी फार्मों की जांच कर रोकथाम के उपाय किए जाएँ
बर्ड फ्लू से सुरक्षा को लेकर जागरूकता चलाई जाए
बर्ड फ्लू की आशंका के साथ तखतपुर में चिंता बढ़ गई है, और लोग जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष