उत्सवकलेक्टरकृषि विभागखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमी

धान उपार्जन केंद्रों में बढ़ी रौनक, कटाई-मिंजाई में जुटे किसान…

सोमवार 24 नवम्बर 2025  मुंगेली जिले के अन्नदाता इन दिनों पूरी ताकत के साथ धान कटाई-मिंजाई में लगे हुए हैं। त्योहारों के बाद ग्रामीण इलाकों में खेतों में फिर से चहल-पहल लौट आई है। लोरमी, पथरिया और मुंगेली ब्लॉक में पकी हुई फसल की कटाई तेजी से चल रही है। इस बार अच्छी बारिश और शासन की नीतियों से बंपर उत्पादन की उम्मीद है।

कटाई के बाद किसान अब समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए खरीदी केंद्रों का रुख कर रहे हैं। जिले में 105 धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां बारदाना, तौलाई, पानी और छाया जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के तहत अब तक 86,238 क्विंटल से अधिक धान खरीदी की जा चुकी है। 1,07,214 पंजीकृत किसानों के लिए 66 समितियों के माध्यम से पारदर्शी और निगरानीयुक्त खरीदी की व्यवस्था की गई है। धान परिवहन पर नियंत्रण के लिए वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी सक्रिय है।
किसान समस्या आने पर हेल्पलाइन 7755299003 पर संपर्क कर सकते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई...