उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावप्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदीभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

भाजपा मंडल डिंडोरी ने सेवा पखवाड़ा में किया स्वच्छता व वृक्षारोपण, मोदी जन्मदिन को समर्पित कार्यक्रम।

लोरमी/डिंडोरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल डिंडोरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुबह से एकत्रित होकर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में जुटे। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

स्वच्छता अभियान के बाद कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत स्कूल प्रांगण में फलदार वृक्ष रोपित कर हरियाली का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल गिरी गोस्वामी, प्रदेश मेंबर धनीराम यादव, जिला संयोजक विनय साहू, मंडल प्रभारी रामेश्वर बंजारे, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं बल्कि सेवा और संकल्प का प्रतीक है। स्वच्छता, हरियाली और जनसेवा के माध्यम से देश को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में महाजन जायसवाल, बेदराम पटेल, अशोक सिंन्द्राम, माधव तिवारी, जन्मेजय जायसवाल, श्रीमती अनिता साहू, उत्तम सिंह, विनोद यादव, रघुवीर साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वातावरण में उत्साह और सेवा का भाव देखने को मिला।

मुख्य आकर्षण:

गांधी चौक में सामूहिक सफाई अभियान

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

“एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण

सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को समर्पित रहा, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को भी मजबूत करता है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट..