उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीमुस्लिम समुदायसामाजिक

पैगम्बर साहब की पैदाइश के 1500 साल..मुस्लिम समाज ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया आयोजन…197 लोगो ने करवाया हेल्थ चेकप…वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने की शिरकत…!


मुंगेली। हुजूर पैगंबर साहब के यौमे पैदाइश के 1500 वां साल के मौके पर सुन्नी मुस्लिम जमात मुंगेली की तरफ से स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मुस्लिम जमातखाना गांधीवार्ड में किया गया। जिसमें मुंगेली जिला अस्पताल से डॉक्टरों की विशेष टीम के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ। स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:00 बजे से मुस्लिम जमात खाना गांधी वार्ड में शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा जिसमें 197 लोगों ने अपने हेल्थ के प्रति जागरूकता दिखाकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया साथ ही शिविर के माध्यम से होने वाले बीमारियों के लिए निशुल्क दवाई भी वितरण की गई। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ, दंत चिकित्सा विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन सहित पैथोलॉजी लेब के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। डॉक्टरों की टीम के द्वारा बखूबी लोगों का इलाज कर इस शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। मुस्लिम समाज के सबसे बड़े गुरु पैगंबर साहब के 1500 वा जन्मदिन के अवसर पर इस तरीके का आयोजन जिले में पहली बार किया गया जिसमें सामाजिक लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल होकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया । स्वास्थ्य शिविर में लोगों का भारी उत्साह देखा गया। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज के द्वारा भी एकदिवसीय विशेष प्रवास के अवसर पर जमातखाना गांधी वार्ड मुंगेली में पहुंचकर उनके द्वारा भी पंजीयन कर पर्ची कटवा कर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और पूरे मुस्लिम समाज को इस आयोजन के लिए विशेष बधाइयां भी दी। सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद के मुतवल्ली सैय्यद वाजिद ने बताया कि हुजूर पैगंबर साहब के 1500 वां यौमे पैदाइश के मौके पर सभी समाज और वर्ग के लोगों के सेहत का ध्यान रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज के द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया और स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराया । इस शिविर में शहर के लोगों के द्वारा लगभग 197 लोगों ने इस शिविर का निःशुल्क लाभ उठाया..पैगम्बर साहब का फरमान है कि जिस देश में रहते हो उस देश से मोहब्बत करो इसी के तर्ज पर आपसी भाईचारा निभाते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया आगे भी सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए आपसी भाईचारा को ध्यान रखते हुए इस तरीके का आयोजन सभी वर्ग एवं समुदाय के लिए किया जाएगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी